सोशल मीडिया वरदान से ज्यादा अब एक तरह की परेशानी बनता जा रहा है। लोगों के लिए सेलेब्रिटीज को ट्रोल करना उनकी जिम्मेदारी की तरह बन गया है, इंटरनेट की दुनिया में हर किसी पर तंज कसा जा रहा है। आज शायद ही कोई स्टार हो, खासकर अभिनेत्रियां, जो ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग, नेम कॉलिंग और न जाने क्या-क्या का शिकार नहीं हुई हैं।
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में फिल्म मेरे डैड की मारुति से डेब्यू किया था। फिल्मों में आने से पहले रिया ने टेलीविजन में वीजे के रूप में अपनी शुरूआत की थी। हाल ही में वह #NothingToHide पर पहुंची थी। इस शो के दौरान रिया ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।
रिया से एक यूजर्स ने पूछा भद्दा सवाल
रिया ने कहा, सोशल मीडिया पर आप एक महिला के रूप में होती हैं तो लोग के बारे में कई तरह की जांच करते हैं। रिया ने यह भी साझा किया कि, श्रद्धा कपूर और मैं चर्चा करते हैं कि वैनिटी कितनी पर्याप्त है क्योंकि अपना रखरखाव करना बहुत मुश्किल है। रिया ने क्रैस ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए कहा, एक ट्रोल ने मुझे सोशल मीडिया पर मैसेज किया कि क्या मैं आपकी नाभि पर किस कर सकता हूं।
रिया के साथ इस शो में जस्सी गिल भी आए थे और उन्होंने बॉलीवुड में ट्रोलिंग कल्चर पर भी अपने विचार रखे। जस्सी गिल ने कहा, भारत में बहुत बेरोजगारी है और उनमें से कुछ ने अपना पेशा ही ट्रोलिंग करने का बना लिया है। वह सब मुझे फुकरा और वन्नबे कहते थे। इससे पहले मैं उनकी बातों पर प्रतिक्रिया करता था क्योंकि मैं सोचता था कि मैंने क्या गलत किया है जो मुझे लोग ट्रोल करते हैं?
रिया ने शो पर खुलासा किया, मैं अपने पहले हार्टब्रेक से गुजर रही थी जब मैंनेशानू शर्मा का ऑडिशन दे रही थी। शानू ने कहा कि कुछ अलग था और उस ऑडिशन में कएए भावनात्मक दृश्य था जिसे मैंने बिना ग्लिसरीन लगाए रो कर किया था। मैंने कई बार एक ही फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। यह मुझे मेरी पहली फिल्म मिली जिसमें एक भी रोने वाला दृश्य नहीं था।
जस्सी ने कहा सोनाक्षी को नहीं करना चाहिए यह काम……
शो में रिया से पूछा गया कि वह किल, शादी, हुकअप किसके साथ करेंगी और इसके लिए उनके सामने विकल्प में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जहीर इकबाल का नाम रखा गया। रिया ने इसका जवाब देते हु कहा, मैं शादी करुंगी वरुण धवन, हम दोस्त हैं, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हुकअप और जहीर इकबाल को मार डालूंगी।
दूसरी तरफ जस्सी से पूछा गया कि आपके हिसाब से किस सेलिब्रिटी को गाना छोड़ देना चाहिए तो उन्होंने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा को गाना नहीं गाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App










