आर्यवर्धन बनेगा अनु का दुल्हा! क्या बेटी का दर्द समझ पाएगी पुष्पा?

Summary :

Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler: ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर सीरियल तुम से तुम तक इन दिनों कई तरह के नए नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है. इस सीरियल में आर्यवर्धन वैसे तो अनु से अलग होने के बाद नशे में डूबा हुआ है. क्योंकि आर्य, अनु की शादी डॉक्टर मोहित से करते नहीं देख पा रहा है. इसलिए उसने अब शराब को अपना नया दोस्त बना लिया है. लेकिन मेकर्स ने अब कहानी में नया बदलाव किया है. एक तरफ जहां डॉक्टर मोहित और अनु की शादी की तैयारी शुरू होने वाली थीं. वहीं वहीं…

Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler

Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler: ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर सीरियल तुम से तुम तक इन दिनों कई तरह के नए नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है. इस सीरियल में आर्यवर्धन वैसे तो अनु से अलग होने के बाद नशे में डूबा हुआ है.

क्योंकि आर्य, अनु की शादी डॉक्टर मोहित से करते नहीं देख पा रहा है. इसलिए उसने अब शराब को अपना नया दोस्त बना लिया है. लेकिन मेकर्स ने अब कहानी में नया बदलाव किया है. एक तरफ जहां डॉक्टर मोहित और अनु की शादी की तैयारी शुरू होने वाली थीं. वहीं वहीं अनु की मम्मी ये शादी तोड़ने की तैयारी कर रही हैं। पुष्पा को कुछ ऐसा पता चल गया है जिसके बाद वो अपनी बेटी की ख़ुशी को चुनेगी?

TSTK Spoiler Alert: आने वाले एपिसोड में क्या है नया

Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler
Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler (Source: Social Media)

नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोपाल अपनी बेटी को समझाते हैं कि वो दुनियावालों के ताने के डर से आर्य को अपना दामाद नहीं बना सकते. दुनिया को लगेगा कि पैसों की वजह से ये रिश्ता हुआ है. अनु अपने पापा से कहती है कि वो उन्ही की मर्जी से शादी करेगी. उसके बाद गायत्री मां अपने बेटे आर्य को बचाने के लिए अनु के पास जाती है, वो कहती है कि क्या तुमने आर्य से कभी प्यार नहीं किया था, फिर क्यों ऐसा कर रही हो. ये सुनते ही अनु कहती है कि वो आर्य से प्यार करती है लेकिन वो अपने मम्मी पापा से भी उतना ही प्यार करती है और उन्हें दुख नहीं दे सकती.

Tumm Se Tumm Tak Maha Twist: अनु का दर्द समझेंगे उसके पेरेंट्स

Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler
Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler (Source: Social Media)

ऐसे में यहां आता है कहानी में नया ट्विस्ट जब अपनी बेटी के मुंह से खुद पुष्पा उसका दर्द सुन लेती है, उसे रोना आता है कि अनु को उनकी वजह से अपना प्यार त्यागना पड़ रहा है, इसके बाद पुष्पा को मोहित और उसकी मम्मी पर शक होने लगेगा और वो दोनों की शादी खुद तोड़ देगी.

Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler: क्या अनु कर पाएगी आर्य से शादी?

Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler
Tumm Se Tumm Tak 17 Feb Spoiler (Source: Social Media)

इसके बाद आने वाले एपिसोड में आपको देखे को मिलेगा कि अनु के मम्मी पापा खुद अपनी बेटी के लिए आर्य का हाथ मांगेगे और दोनों को अलग से एक जगह मिलवाकर ये कहेंगे कि उन दोनों को मंदिर में शादी कर लिना चाहिए. इसके बाद आर्य और अनु दोनों एक होने वाले हैं. इसी के साथ ये ट्विस्ट ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज देने वाला है. ऐसे में अनु और आर्य की शादी का ट्रैक भी सीरियल में जल्द से जल्द दिखाया जाएगा.

Read More: Niharika Tiwari ने Splitsvilla X6 में खेला नया दाव, क्या ये बाकी कंटेस्टेंट्स पर पड़ेगा भारी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।