बेटे की ख़ुशी के लिए तलाकशुदा अभिनेत्री 4 साल बाद दुबारा करेगी अपने पति से शादी

Summary :

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर एक बार फिर से शादी करने जा रही है और ये शादी वो अपने 4 साल के बच्चे की जिद को पूरी करने के लिए कर रही है।

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों टेलीविज़न से थोड़ा दूर है पर एक बार फिर इनका नाम खूब चर्चा में है। दरअसल दलजीत एक बार फिर से शादी करने जा रही है और ये शादी वो अपने 4 साल के बच्चे की जिद को पूरी करने के लिए कर रही है।

दलजीत कौर

 

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हिट टीवी शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं ‘ में अंजलि श्याम झा का किरदार निभाकर खूब शोहरत पायी थी। साल 2004 में ज़ी टीवी के शो मंशा से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस दलजीत ने साल 2009 को अभिनेता शालीन भनोट के साथ रचाई थी।

दलजीत कौर

दोनों ने 4 सालों तक एक दुसरे को डेट किया था पर फिर भी उनका रिश्ता नहीं चल पाया और 2015 में दोनो के बीच तलाक हो गया। शालीन भनोट टीवी शो कुलवधू में उनके को-स्टार थे। इस शादी से दोनों के एक बेटा है शारव।

दलजीत कौर

तलाक के बाद बेटे शारव की कस्टडी दलजीत के पास है और शारव अपनी माँ से बहुत प्यार करता है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने बयान दिया की उनका बेटे उनके प्यार से खुश हैं पर कभी कभी माँ के साथ पिता के प्यार की भी आवश्यकता होती है।

दलजीत कौर

बेटे की ये चाहत पूरी करने के लिए दलजीत उसे कभी कभी पिता से मिलाने भी ले जाती है। शालीन भी जब वक्त मिलता है तो बेटे से मिलने चले आते है। लेकिन दलजीत और शालीन के बेटे शारव चाहते है की उनके माता पिता एक बार फिर एक हो जाए।

दलजीत कौर

एक इंटरव्यू मे दलजीत ने कहा था की ‘ मैं अपने बेटे से बहुत प्यार करती हूँ और वही मेरी ज़िंदगी है और अब वो चाहता है की मैं और उसके पापा फिर से एक हो जाये अपने बेटे की ख़ुशी के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूँ।

दलजीत कौर

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत कुछ समय पहले स्टार प्लस के पॉपुलर शो क़यामत की रात में नज़र आयी थी। साथ ही वो ऑल्ट बालाजी जी वेब सीरीज ‘बॉस’ – बाप ऑफ़ स्पेशल सर्विसेज’ में चीफ की वाइफ का किरदार निभाया है।

जैकलीन के वायरल विडियो को कॉपी करने पर मलाइका अरोड़ा को गन्दी तरीके से किया गया ट्रोल

Desk Team