टीवी जगत की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक निया शर्मा जितना अपने अभिनय के लिए जानी जाती है उतना ही अपनी बोल्डनेस और सोशल मीडिया एक्टिविटीज के लिए भी सुर्ख़ियों में रहती है।

निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोस फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इन दिनों निया शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हाल ही में निया शर्मा इंदौर घूमने गयी थी और और ये वीडियो भी वहीँ का है। दरअसल निया इस वीडियो में मशहूर फायर पान का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इस पान को कहते हुए उनका रिएक्शन देखने लायक था।

फायर पान देखकर पहले तो निया शर्मा काफी दर जाती है और आग की लपटों से घिरे पान को खाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। बड़ी मुश्किल से निया पान खाती है एक अजीब सी दहशत वाले एक्सप्रेशन उनके चेहरे पर दौड़ जाते है।

निया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पान के साथ ट्विस्ट…यह फायर पैन है।’आपको बता दें कि निया शर्मा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक दमदार मॉडल भी हैं।
एक्ट्रेस निया शर्मा अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक्स के लिए काफी जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी बोल्ड फोटोज उनके अकाउंट पर देखी जा सकती है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो निया ने स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘काली-एक अग्निपरीक्षा’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘एक हजारों में मेरी बहना’ शो से उन्हें काफी शोहरत मिली थी। जीटीवी पर आने वाले शो जमाई राजा में निया लीड रोल में नजर आयी थी।



Download Android App
Download iOS App



