बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में रिलेशनशिप , ब्रेकअप , शादी , तलाक ऐसे होते है जैसे ये सिर्फ नाम भर है। सेलिब्रिटीज के बीच अनबन की आये दिन खबरें आती रहती है और आज हम आपको कुछ ऐसी मशहूर टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जिन्होंने काफी जल्दी ही शादी कर ली थी लेकिन फिर तलाक ले लिया। आज ये टीवी एक्ट्रेस अपने पति से अलग अपने बच्चों संग जिंदगी गुजर रही है और अकेले ही परवरिश का जिम्मा उठा रही है।
1. चाहत खन्ना :
मशहूर टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना दो शादियों के बाद भी अब सिंगल माँ है। इन्होए साल 2006 में भरत नरसिंघानी से शादी की थी। भरत से तलाक के बाद साल 2013 में फरहान मिर्जा के साथ शादी की पर ये शादी भी ज्यादा नहीं चल पायी।
साल 2018 में इन्होने फरहान मिर्जा से तलाक ले लिया। चाहत खन्ना की दो बेटियां है ज़ोहर और अमाइरा जिन्हे वो अब अकेले पाल रही है।
2. काम्या पंजाबी:
टीवी जगत की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार काम्या पंजाबी ने साल 2003 में अपने दोस्त बंटी नेगी को अपना हमसफ़र चुना। इस शादी से काम्या और बंटी की एक बेटी हुई आरा।
शादी के 10 साल बाद साल 2013 में दोनों का रिश्ता ऐसे मोड़ पर आ गया जब इन्हे तलाक लेना पड़ा। काम्या अब अपनी बेटी आरा की परवरिश अकेले ही कर रही है
3. उर्वशी ढोलकिया
कसौटी ज़िन्दगी की शो से घर घर में में पहचान बनाने वाली उर्वशी ढोलकिया की निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव वाली रही है। उर्वशी ने साल 2000 में महज 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी।
16 साल की उम्र में ही उर्वशी ढोलकिया दो बेटों की माँ बन गई पर उनकी शादी के महज दो साल बाद ही तलाक हो गया और वो तबसे अपने दोनों बेटों की परवरिश खुद कर रही है।
4. जूही परमार
टीवी एक्ट्रेस जूही परमार अब तलाकशुदा जिंदगी जी रही है और अपनी एकलौती बेटी को अकेले पाल रही है।
जूही ने साल साल 2009 में सचिन श्रॉफ के साथ शादी की और 9 साल चलने के बाद ये शादी टूट गयी। तबसे जूही सिंगल है।


Download Android App
Download iOS App











