बॉलिवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने अपने करियर के शुरूआती दौर में एक से बढ़कर एक ऐक्शन फिल्में दी हैं। ऐसी ही उनकी एक सुपरहिट फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ थी जिसे रिलीज हुए पिछले हफ्ते 25 साल पूरे हो गए हैं।

अब तक कई लोग ये ही समझते थे कि फिल्म में जो फाइट सीन था वह असली द अंडरटेकर के साथ फिल्माया गया है, लेकिन हाल ही में खुद एक्टर ने इस राज से पर्दाफाश किया। अब जब ये राज खुला तो 25 साल बाद डब्लूडब्लूई के असली अंडरटेकर ने अक्षय कुमार को फाइट के लिए खुला चैलेंज दे दिया, जिसको सुनने के बाद एक्टर हक्के बक्के रह गए।
दरअसल, कुछ समय पहले जब फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ को 25 साल पूरे हुए तो अक्षय कुमार ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मीम को शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि उनकी लड़ाई असली अंडरटेकर से नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि फिल्म में अक्षय के फाइट सीन बायन ली के साथ फिल्माए गए थे, जो द अंडरटेकर की भूमिका निभा रहे थे।

अक्षय का ये ट्वीट देखने के बाद द अंडरटेकर ने अक्षय को चैलेंज करते हुए लिखा, ‘जब असली मैच के लिए आप तैयार हों तो मुझे बताएं’। अंडरटेकर का कमेंट पढ़ने के बाद अक्षय कुमार ने बेहद मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा- ‘भाई, पहले मुझे मेरा इंश्योरेंस चेक करने दीजिए फिर आपको बताता हूं’।

बॉलीवुड के खिलाड़ी के ये जवाब उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि इतने साल बाद इस राज से पर्दा उठा है तो असली आदमी से दो-दो हाथ हो जाने चाहिए। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जो कह रहे हैं कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो शायद हड्डियां भी नहीं मिल पाएंगी।

आपको बता दें कि साल 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म के सबसे खतरनाक सीन में अक्षय और अंडरटेकर के बीच भयंकर लड़ाई होती है। फैंस को ऐसा लगता है कि अक्षय, अंडरटेकर से भिड़ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ब्रायन ली अंडरटेकर के चचेरे भाई भी है। ब्रायन ली भी प्रोफेशनल रेसलर हैं।


Download Android App
Download iOS App



