बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड राज कुंद्रा अपने किये हुए कर्मों की वजह से मीडिया में मास्क पहने काफी चर्चा में रहते हैं।अब हाल ही में उन्होंने अपने मास्क और अपने कर्मो से इंस्पायर हो कर स्टैंडप कॉमेडी करते हुए नज़र आये थे। जिसमें उन्होने इंस्टाग्राम फैशन क़्वीन उर्फी जावेद को ट्रोल कर दिया। जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन अब इस वीडियो में अपना नाम सुन उर्फी इसको पचा नहीं पा रही हैं और राज कुंद्रा को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर खरी खोटी सुना रही है।
View this post on Instagram
मास्क मैन के नाम से फेमस हो चुके राज कुंद्रा अब स्टैंड अप कॉमेडियन बन गए हैं , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आया था। राज ने अपने इस स्टैंडअप में पॉर्नोग्राफी मामले के आसपास भी कुछ जोक क्रैक किए और ऐसे ही अपनी बातों में पैपराजी पर भी कमेंट किया और उर्फी का जिक्र भी छेड़ दिया। उन्होंने कहा, “अगर मुझे किसी ने प्यार किया है ना पिछले 2 साल में तो वो हैं पैपराजी। क्योंकि इनके 2 ही तो स्टार हैं एक मैं और एक उर्फी जावेद, मीडिया यही देखती है कि राज कुंद्रा क्या पहनेंगे और उर्फी जावेद क्या नहीं पहनेंगी। “
अब राज कुंद्रा के इस कमेंट के बाद अब उर्फी जावेद उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करने में लगी हुई हैं।उर्फी ने राज का ये वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, “दूसरे को नंगा कर के पैसे कमाने वाले अब मेरी कपड़ों पर कमेंट करेंगे. सॉरी नॉट सॉरी पोर्न किंग”. बता दें कि इस मामले में अभी तक राज का कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App




