Upcoming South Movies In January 2026: 2026 में आ रहीं साउथ की ये 5 धांसू पैन इंडिया फ़िल्में, नोट कर लें रिलीज डेट

Summary :

Upcoming South Movies In January 2026: नए साल में साउथ फिल्मों के कुछ बड़े क्लैश होंगे तो कई एक्टर्स की एक से ज्यादा फ़िल्में भी आएंगी। जैसे कि प्रभास और मोहनलाल के 2-2 फ़िल्में आ रही हैं। एक नज़र में 2026 की पैन इंडिया फ़िल्मे, वही साउथ की कई बड़े सितारों की फिल्में साल के पहले महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। Upcoming South Movies In January 2026: 2026 में आ रहीं साउथ की ये 5 धांसू पैन इंडिया फ़िल्में 1. Jana Nayagan ऐसा लग रहा है जैसे एक युग का अंत हो रहा है, थलपति विजय अपनी…

Upcoming South Movies In January 2026: नए साल में साउथ फिल्मों के कुछ बड़े क्लैश होंगे तो कई एक्टर्स की एक से ज्यादा फ़िल्में भी आएंगी। जैसे कि प्रभास और मोहनलाल के 2-2 फ़िल्में आ रही हैं। एक नज़र में 2026 की पैन इंडिया फ़िल्मे, वही साउथ की कई बड़े सितारों की फिल्में साल के पहले महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।

Upcoming South Movies In January 2026: 2026 में आ रहीं साउथ की ये 5 धांसू पैन इंडिया फ़िल्में

1. Jana Nayagan

Upcoming South Movies In January 2026( Source: Social Media)
Upcoming South Movies In January 2026( Source: Social Media)

ऐसा लग रहा है जैसे एक युग का अंत हो रहा है, थलपति विजय अपनी आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ के साथ सिनेमाघरों में आ रहे हैं। ये पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा एक ऐसे इंसान की कहानी है जो पब्लिक इनजस्टिस के खिलाफ खड़े होकर प्रतिरोध का प्रतीक बन जाता है। एच. विनोद निर्देशित इस फिल्म में Thalapathy Vijay के अलावा Pooja Hegde, Bobby Deol, ममिता बैजू, Priyamani, प्रकाश राज, Gautham Vasudev Menon, नारायण दमदार रोल में नजर आएंगे। तमिल भाषा की ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

2. The Raja Saab

Upcoming South Movies In January 2026( Source: Social Media)
Upcoming South Movies In January 2026( Source: Social Media)

साउथ सुपरस्टार Prabhas अपनी फिल्म द राजा साब को लेकर चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और फैन्स इसे देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें डायरेक्टर मारुति की ये फिल्म 9 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

3. Mana Shankara Vara Prasad Garu

Upcoming South Movies In January 2026( Source: Social Media)
Upcoming South Movies In January 2026( Source: Social Media)

‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ एक कॉमेडी-एक्शन ड्रामा है जो संक्रांति के दौरान रिलीज होने वाली है. यह फिल्म एक कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर होने की उम्मीद है, जिसमें Chiranjeevi एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं जिसे एक कॉर्पोरेट घोटाले को रोकना है और न्याय दिलाना है. फिल्म में चिरंजीवी के अलावा नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, वीटीवी गणेश, वेंकटेश दग्गुबाती (एक्सटेंडेड कैमियो) नजर आएंगे. अनिल रविपुडी निर्देशित ये तेलुगु कॉमेडी एक्शन ड्रामा 12 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4. Bhartha Mahasayulaku Wignyapathi

Upcoming South Movies In January 2026( Source: Social Media)
Upcoming South Movies In January 2026( Source: Social Media)

‘भरथा महासयूलकु विग्न्यपति’ राम सत्यनारायण की कहानी है, जो दो महिलाओं के बीच फंसा हुआ एक पति है और प्यार, शादी और जिम्मेदारियों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहा है। जैसे-जैसे वह दोनों महिलाओं के साथ ज्यादा जुड़ता जाता है, राम को कई ह्यूमर से भरे चैलेंज का सामना करना पड़ता है, जहां उसे मॉर्डन डेटिंग एडवाइज और सोशल एक्सपेक्टेशन के बीच बैलेंस बिठाना पड़ता है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रवि तेजा के अलावा आशिका रंगनाथ, डिंपल हयाथी, सुनील, वेनेला किशोर और सत्या नजर आएंगे। किशोर तिरुमाला निर्देशित ये तेलुगू फैमिली रोमांटिक कॉमेडी 13 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

5. Nari Nari Naduma Murari

Upcoming South Movies In January 2026
Upcoming South Movies In January 2026( Source: Social Media)

‘नारी नारी नादुमा मुरारी’ एक कॉमेडी-ड्रामा है जो एक ऐसे युवक की लाइफ की कहानी बयां करती है जो अपनी गर्लफ्रेंड और कलिग से शादी करने की प्लानिंग कर रहा है। हालांकि, हालात तब पूरी तरह बदल जाते हैं जब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड उसकी बॉस बनकर उसकी लाइफ में लौट आती है। फिल्म में शरवानंद, संयुक्ता, साक्षी वैद्य और श्री विष्णु ने अहम रोल प्ले किया गैय इसे राम अब्बाराजू ने निर्देशित किया है. तेलुगु भाषा की ये कॉमेडी ड्रामा 14 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read: New Year OTT Web series 2026: 2026 में OTT पर आ रही है ये नई वेब सीरीज, एक्शन और रोमांस का मिलेगा पावर पैक कॉम्बो

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।