उर्फी जावेद अपने
अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। उर्फी के
आउटफिट्स हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। अदाकारा की फोटोज और वीडियो सोशल
मीडिया पर तेजी से वायरल भी होते हैं। अपने अजीबों-गरीब फैशन की वजह से वह आए दिन
ट्रोलिग का शिकार होती हैं जिसका उर्फी पर कोई असर नहीं पड़ता है। एक बार उर्फी का
ऐसा व़ीडियो सामने आया है जिसमें वह टॉपलेस होकर सभी को दीवाली की बधाई दे रही
हैं।
उर्फी जावेद ने
इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही है। इस वीडियो
में उन्होंने सिर्फ नीचे लंहगा पहन रखा है और अपने एक हाथ से अपनी ब्रेस्ट को ढक
रहा है। वहीं सोफे पर बैठे हुए उर्फी अपने दूसरे हाथ से मिठाई खाती नजर आ रही हैं।
उनके सामने एक टेबल रखा दिख रहा है जिसमें कई सारे दिए जलते हुए दिख रहे हैं।
इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना प्ले हो रहा है- ‘आज जाने की जिद न करो।‘ इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी दीवाली एवरीवन”। उर्फी का ये वीडियो सोशल
मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन भी
दे रहे हैं और उर्फी को टॉपलेस को देख लोग उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं।
वीडियो के कॉमेंट
सेक्सन में जहां लोग उर्फी की इस लुक को लेकर भद्दे कॉमेट्स कर रहे है तो कोई
एक्ट्रेस को खरी-कोटी सुना रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उर्फी इस तरह
त्यौहार का मजाक उड़ा रही हैं। कुछ इंस्टा
यूजर्स ने कहा है कि दिवाली हिंदु धर्म से जुड़ा है, ऐसे में ऐसे टॉपलेस होकर वीडियो शेयर करना, त्योहार का मजाक बनाना है। वैसे ऐसा पहली बार
नहीं है इससे पहले भी उर्फी कई बार अपनी टॉपलेस वीडियो और फोटो शेयर कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App







