Urvashi Rautela के सामने टला बड़ा हादसा, आग से जलते-जलते बाल-बाल बचीं लड़की

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनके सामने खड़ी एक लड़की के बालों पर आग लग जाती है। ये देखकर एक्ट्रेस भी बुरी तरह डर जाती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में जयपुर में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थी। मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल और एक्ट्रेस उर्वशी यहां एक फैशन और ग्लैमर अकेडमी के लॉन्च पर पहुंचे थें और जहां एक्ट्रेस को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हुई थी। जहां एक्ट्रेस के साथ फैंस ने खूब सेल्फी भी क्लिक कराई। मगर इसी बीच एक्ट्रेस के साथ एक हादसा होते- होते टल गया। 
दरअसल, इंस्टीट्यूट की लॉन्चिंग के मौके उर्वशी और रोहित दोनों केक कटिंग सेरेमनी के लिए खड़े थे। इस दौरान उर्वशी अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करा रही थीं। तभी केक पर कैंडल जलाते समय युवती के बाल जले। ये देखकर उर्वशी डर गईं और ओह माई गॉड कह कर चिल्लाने लगीं। उसी वक्त मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल ने उस लड़की को संभाला और मौके से दूर हटाया। 
हादसे के बाद उर्वशी ने उस लड़की को डॉक्टर को दिखवाने की सलाह दी। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल जाने के बाद उस लड़की से फोन पर उसका हाल-चाल भी लिया। वो लड़की फिलहाल ठीक है। ऐसे में लोग एक्ट्रेस की इस दरियादली को देखकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं कि एक स्टार होकर भी वो कितनी सिंपल हैं।
वैसे उर्वशी अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्वशी का नाम इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ा जाता है और इस वजह से एक्ट्रेस को ज्यादातर ट्रोलिंग का सामने करना पड़ता है। ऋषभ पंत के अलावा उर्वशी का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के साथ भी काफी जोड़ा जाता है। 
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला हाल ही में ‘द लीजेंड’ में नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्लैक रोज और सुपरहिट ‘थिरुत्तु प्याले 2’ की हिंदी रीमेक में दिखेंगी। उर्वशी जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। हॉलीवुड एक्टर टॉमस मेंडेस और 365 डेज स्टार मिशेल मोरोन  के साथ उर्वशी स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।

Desk Team