नगर निगम के ठेके को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, ‘RJD नेता की हुई पीटाई’

Summary :

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर जुमे की नमाज के बाद हिंसक बवाल की खबर है। इसमें आरजेडी नेता वसीम अहमद मुन्ना व एक महिला समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर जुमे की नमाज के बाद हिंसक बवाल की खबर है। इसमें आरजेडी नेता वसीम अहमद मुन्ना व एक महिला समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड स्थित मस्जिद के पास का है। उस समय आरजेडी नेता वसीम मस्जिद से नमाज पढ़ कर बाहर निकल रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें बीच सड़क पर रोक कर मारपीट की।
लाठी डंडे से किया गया हमला   
People armed with lathi poles and shovels killed middle aged person - यूपी:  लाठी-डंडे और फावड़े से लैस लोगों ने अधेड़ व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
इस दौरान वसीम के समर्थकों ने भी लाठी डंडे से हमला किया। इस प्रकार करीब आधे घंटे तक यह सड़क जंग का अखाड़ा बना रहा। इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार दोनों गुट एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई पुलिस ने बताया कि सात लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में बदमाशों ने आरजेडी नेता पर हमला किया था।
घटना की वीडिया जारी
वीडियो में भी साफ दिख रहा है कि आरजेडी नेता वसीम खून से लथपथ सड़क पर गिरे हैं। मौके पर काफी भीड़ भी है, लेकिन कोई उनकी मदद करने या अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे नहीं आ रहा। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
राजद नेता वसीम अहमद मुन्ना का बयान 
उधर, राजद नेता वसीम अहमद मुन्ना ने बताया कि वह तिलक मैदान रोड मस्जिद से नमाज पढ़ने आए थे। यहां से बाहर निकलते ही कुछ हथियारंबद लोगों ने उसे घेर लिया। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों में मोहम्मद तैयब आजाद भी शामिल था। उन्होंने बताया कि नगर निगम में एक ठेके को लेकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरजेडी नेता ने आरोपियों पर तेजाब फेंकने का भी आरोप लगाया।
 

Desk Team