सिल्वर साड़ी, चोटी में गजरा लगाकर उर्वशी रौतेला ने ऐश्वर्या के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से चर्चा में छाई रहती हैं।

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने अपने कातिलाना लुक से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। जी हां, एक्ट्रेस ने सिल्वर सीक्वेंस साड़ी पहन फैंस को ‘घायल’ कर दिया। उर्वशी ने इस साड़ी को काफी अच्छी तरह कैरी किया हुआ है।
एक्ट्रेस का दिखा दिलकश अंदाज 
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक डांस वीडियो साझा किया है। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दरअसल, उर्वशी किसी फोटोशूट में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने थोड़ा समय निकालकर ऐश्वर्या राय के गाने ‘कजरारे’ पर डांस किया है। उर्वशी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस को भी उनका यह डांस खूब पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने बालों को जूड़े में बांधकर उसमें गजरा लगाया हुआ है। लंबी चोटी है और पूरी गजरे से लिपटी नजर आ रही है। सिल्वर साड़ी के साथ उन्होंने   मैचिंग जूलरी कैरी की हुई है। हाथों में बड़े से सिल्वर बैंगल्स, मांग टीका और अंगूठी से उर्वशी ने अपने लुक को कम्प्लीट किया हुआ है। कुलमिलाकर एक्ट्रेस का मेकअप काफी हैवी हो रखा है।
वहीं अब वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस कॉमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ऐसे में फैंस उन्हें ब्यूटीफुल, लवली, कोई उर्वशी को देखकर Oooh कह रहा है। तो कोई उन्हें फायर और हार्ट इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द फिल्म ‘ब्लैक रोजेज’ और ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ वेब सीरीज में दिखने वाली हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वैसे फिल्मों से ज्यादा लोगों ने उनके आइटम नंबर को पसंद किया है।  
 

Desk Team