हॉट और बोल्‍ड अभिनेत्री Urvashi Rautela का यह एंटी लुक नहीं आया लोगों को रास

Summary :

बॉलीवुड की हॉट एक्टे्रसेस में शुमार Urvashi Rautela अपने बोल्ड और हॉट अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड की हॉट एक्टे्रसेस में शुमार Urvashi Rautela अपने बोल्ड और हॉट अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उर्वशी ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर साड़ी पहने हुए जमीन पर बैठी हुई हैं ऐसी फोटो पोस्ट की है।

वहीं इस फोटो को देखते ही कुछ यूजर्स ने सीधा कनेक्शन अनुष्का शर्मा से जोड़ दिया है। बता दें कि फिल्म सुई धागा में अनुष्का के देसी अंदाज में पहनी हुई साड़ी को भी सोशल प्लैटफॉर्म पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब ठीक उसी तरह Urvashi Rautela की यह फोटो भी दिखाई दे रही है और यूजर्स इसे भी ट्रोल करने में जरा भी कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

वैसे तो आपको Urvashi Rautela की सोशल मीडिया पर ढेर सारी ग्‍लैमरस तस्‍वीरें शेयर करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में उन्‍होंने ऐसी फोटो पोस्ट की है जिसको देख कर आपको झटका लग सकता है।

जी हां, अपनी अदाओं का जादू चलाने में माहिर उर्वशी ने इस बार कुछ हट कर और थोड़ी अजीब तस्‍वीर शेयर की है। इस सिंपल लुक में वह एक घरेलू महिला की तरह साड़ी पहने और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए बैठी नजर आ रही हैं।

यहां देखें उर्वशी रौतेला की यह तस्‍वीर

https://www.instagram.com/p/BnTTGP-B8iX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

एक्ट्रेस Urvashi Rautela ने अपने वैरिफाइड इंस्टा हैंडल से तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- इन्सान ख्वाहिशो से बंधा एक जिद्दी परिंदा है, जो उम्मीदों से ही घायल है और उम्मीदों से ही जिंदा है। 20 घंटे पहले शेयर की गई उर्वशी की इस तस्वीर को 5 लाख हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- गरीबी झलक नहीं रही है इन कपड़ों से। एक यूजर लिखता है- हाहा, यह बिल्कुल गांव की लड़की की तरह दिखाई पड़ रही है। कुछ और तस्वीरों भी शेयर करो। एक फॉलोवर लिखता है- आप तो बिलकुल गाँव की सभ्य औरत दिख रही हो। वहीं कुछ यूजर्स उवर्शी की इस तस्वीर को देखने के बाद उन्हें ‘अनुष्का शर्मा पार्ट’ बता रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BnTTGP-B8iX/?utm_source=ig_embed

ये भी पढ़े: Urvashi Rautela का IIFA अवार्ड नाईट ड्रेस को लेकर उड़ाया बुरी तरह मजाक, देखिये कमेंट्स 

Desk Team