ऋतिक रोशन के साथ जल्द ही इस फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी ये हॉट एक्ट्रेस

Summary :

बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपने दूसरे प्रोजेक्ट सुपर 30 की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में वह अपने डायरेक्टर और क्रू के साथ पार्टी करते हुए

बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपने दूसरे प्रोजेक्ट सुपर 30 की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में वह अपने डायरेक्टर और क्रू के साथ पार्टी करते हुए भी नजर आए थे। बता दें कि वह यशराज फिल्मस की डांस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

वहीं इस फिल्म में एक डांस नंबर में वाणी ऋतिक के साथ इश्क लड़ाती हुईं दिखाई देंगी। इतना ही नहीं डायरेक्टर सिद्घार्थ आनंद इस फिल्म को 6 देशों में शूट करना चाहते हैं।

https://www.instagram.com/p/BjCj1BaHf9J/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

ऋतिक-वाणी आयेंगे एक साथ नजर

यशराज फिल्मस की अगली डांस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में एक साथ दिखाई देंगे। हालांकि इस फिल्म की एक्टे्रसेस का अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अब ये खबर आ रही है कि फिल्म के एक डांस नंबर में वाणी कपूर अभिनेता ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आएंगी।

कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने कहा कि मैं ऋतिक के साथ साल 2014 में आई फिल्म ‘बैंग बैंग’ के बाद दोबारा काम कर रहा हूं। हकीकत में ये वहीं पुरानी टीम है जिसके साथ मैंने पहले काम किया था। हमने एक प्यारा रोमांटिक डांस नंबर शूट किया है क्रोशिया में।

ऋतिक और वाणी दोनों बहुत ही अच्छे डांसर्स हैं। इस गाने में एक बार फिर से सिग्नेचर मूव देखने को मिलेगा। इस डांस फिल्म में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा जब ऋतिक रोशन,टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर एक साथ नजर आएंगे।

टाइगर ने इस फिल्म के लिए एक्शन सीन्स की भी शूटिंग करी है। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं क्योंकि वो ऋतिक को अपना गुरू मानते हैं और उनके साथ फिल्म में काम करना टाइगर श्रॉफ के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

Desk Team