वरुण धवन और कृति
सेनन स्टारर भेड़िया जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फिल्म की
स्टार कास्ट जमकर मूवी का प्रमोशन कर रहे हैं। वरुण और कृति अपनी फिल्म को हिट कराने
के लिए अतरंगी तरीकों से फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। ट्रेलर ने भेड़िया को लेकर
लोगों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है।
इसी बीच वरुण धवन ने
अपने प्रोफेशनल और पर्सनल
लाइफ के बारे में एक ऐसी घटना का खुलासा किया है जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हो
जाएंगे। एक्टर ने पहली बार अपनी क्रश के नाम का खुलासा किया जो कोई बॉलीवुड
एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक फेमस टेनिस स्टार है। इतना ही नहीं वरुण ने अपनी क्रश से
मुलाकात का मजेदार किस्सा भी बताया।
दरअसल, अपनी आगामी फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के लिए अभिनेता वरुण धवन हाल ही
में यूएई गए थे। जहां उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पहली सैलरी और क्रश को
लेकर खुलासा किया। वरुण ने बताया कि वो टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को बहुत पसंद
करते थे। हालांकि, सानिया के साथ उनकी पहली मुलाकात बहुत अच्छी
नहीं रही।
इसी के साथ वरुण ने सानिया संग अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा भी
सुनाया। उन्होंने बताया कि उनकी सानिया से पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के
दौरान हुई थी और उस दौरान वे बहुत नर्वस थे। सानिया से एक्टर की पहली मुलाकात पर
ही उन्हें उनकी मम्मी से डांट पड़ गई थी लेकिन फिर सानिया ने ही उन्हें बचाया था।
वरुण ने बताया कि “एक बार सानिया ने मुझसे सेब मांगा और जब मैं सेब लेकर
लौटा तो सानिया की माँ ने मुझे रोका और पूछा कि मैं कहाँ जा रहा हूँ? मैंने जवाब दिया, ‘ये सेब सानिया के
लिए हैं‘। मैंने उन्हें मैडम नहीं कहा था क्योंकि मुझे
उस पर भारी क्रश था। मेरी बात सुनने के बाद सानिया की मां ने मुझे डांटते हुए कहा, यह सेब किसने लाने के लिए कहा, सानिया सेब नहीं खाती है।”
अभिनेता ने आगे कहा, “इससे पहले कि बात
और बिगड़ती, सौभाग्य से वहां सानिया आ
पहुंची। उन्होंने सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए बात को रफा दफा कर दिया। ” वहीं जब वरुण ने उनकी फर्स्ट सैलरी को लेकर
सवाल पूछा गया तो एक्टर ने बताया कि उन्हें विज्ञापन की शूटिंग के लिए सिर्फ 5000
हजार रुपये मिले थे।


Download Android App
Download iOS App








