राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों के जाति और धर्म के नाम पर बंटने से समाज कमजोर होता है।गहलोत महावीरजी (करौली) में महावीरजी पंचकल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव की शुरुआत के दौरान अपने विचार रख रहे थे।उन्होंने कहा,“मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि जाति-धर्म के बंधन को तोड़कर पूरी मानव जाति की सेवा करें। ये महावीर भगवान का भी उपदेश था।”
लोगों को धर्म, जाती के नाम पर नहीं बांटना चाहिए
गहलोत ने कहा, “दुर्भाग्य से हम लोग जाति और धर्म के नाम पर बंट जाते हैं, जिससे समाज कमजोर होता है।”उन्होंने कहा कि वह किसी भी धर्मस्थल पर जाते हैं तो अपने लिए कुछ नहीं मांगते हैं और यही प्रार्थना करके आते हैं कि पूरे ब्रह्मांड के जो प्राणी मात्र हैं, जीव मात्र हैं, उनका कल्याण हो।महावीरजी पंचकल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह और भजन लाल जाटव तथा विधायक लाखन सिंह और दानिश अबरार भी गहलोत के साथ वहां मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



