Varun Dhawan ने Janhvi Kapoor से 1 महीने तक नहीं की बात, एक्टर ने खुद किया वजह का खुलासा

Summary :

अब मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वरुण धवन का कहना है कि शूटिंग शुरू होने के बाद 1 महीने तक उन्होंने जाह्नवी से बात नहीं की थी।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने इस वक़्त बवाल मचाया हुआ है। दरअसल, जल्द ही इन दोनों स्टार्स की फिल्म ‘बवाल’ रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म के ज़रिए ये ऑन स्क्रीन जोड़ी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस को एंटरटेन करेगी। ऐसे में फैंस को भी इस फिल्म का वेट करना भारी हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। ये दोनों ही एक्टर अपनी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 
आपको बता दें, ‘बवाल’ के ज़रिए वरुण और जाह्नवी को पहली बार स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था जो फैंस को काफी पसंद आया। दरअसल, ट्रेलर में वरुण धवन बहुत ही अलग रोल में नजर आए हैं। इसी बीच अब मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इस इंटरव्यू में अपना और जाह्नवी का शूटिंग के दौरान का एक अजीब किस्सा सुनाया। 
वरुण धवन का कहना है कि शूटिंग शुरू होने के बाद 1 महीने तक उन्होंने जाह्नवी से बात नहीं की थी। उन्होंने इस दौरान एक्ट्रेस का क्या रिएक्शन था ये भी रिवील किया। साथ ही वरुण ने ये भी बताया कि आखिर इसके पीछे क्या वजह थी। आपको बता दें, जब वरुण धवन सेट पर जाह्नवी से बात नहीं करते थे तो वो इसे पर्सनल समझ बैठी थीं। अब मीडिया को दिए इंटरव्यू में वरुण धवन ने बताया कि उन्होंने ये देखने के लिए शुरुआत में जाह्नवी कपूर से बात नहीं की कि इससे स्क्रीन पर कुछ अलग नजर आएगा? 

एक्टर ने कहा- “शुरुआत में, कम से कम पहले एक महीने हम सेट पर जाते थे और मैं कोशिश करता था कि उनसे ज्यादा बातचीत ना करुं। क्योंकि मुझे लगा था कि हम बहुत जल्दी दोस्त बन जाएंगे। मैंने कहा- मुझे ऐसा न करने दो, और मुझे थोड़ा अलग थोड़ा कोल्ड रहने दो। मैं बाकी सबसे बात करता था और जानबूझकर उनसे बात नहीं करता था। मुझे लगा जब हम उस नेचर के सीन कर रहे थे तो ये उनमें कुछ और मुझमें कुछ जागृत कर सकता है।” 

एक्टर ने आगे कहा, “नितेश सर को पता था और 20 दिन बाद मैंने जाह्नवी को ये बता दिया। तब उन्हें समझ आया। वर्ना तो वो इसे पर्सनली ले लेती।” वरुण ने ऐसे में जाह्नवी से कहा- “देखो, ये मैंने जानबूझकर किया था लेकिन मुझे लगता है कि इससे उस समय हम दोनों को मदद मिली। दरअसल, फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे धीरे-धीरे कपल एक-दूसरे को जानने लगे, हम भी धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानने लगे, जो दिलचस्प था।’ 

Desk Team