बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा पिछले लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार उनकी शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। अब एक बार फिर उनकी शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा दलाल इसी महीने यानी जनवरी में शादी करने वाले हैं। खबर है कि दोनों अलीबाग में शादी करेंगे जिसमें डेविड धवन एक बड़ी पार्टी का आयोजन करेंगे।

वरुण-नताशा पिछले साल मई में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई थी। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के लिए अलीबाग के एक होटल को बुक कर लिया गया है। शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में 200 लोग शामिल होंगे।

वरुण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे को सालों से डेट कर रहे हैं। कई खास मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया है। कपल की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अब कई लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि बस अब आप लोग शादी कर लो।

कॉफी विद करन सीजन 6 में वरुण धवन ने खुलासा किया था कि वो नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। उन्होंने हिंट भी दी थी कि वो जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। वरुण धवन ने बताया था कि नताशा स्कूल के दिनों से ही उनके लिए काफी सपोर्टिव रही हैं। वो अच्छे-बुरे हर मौके पर उनके साथ थीं।


Download Android App
Download iOS App



