वरुण धवन ने पत्नी नताशा संग बेडरूम से शेयर की रोमंटिक फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Summary :

बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा वरुण धवन अक्सर अपने नए-नए किरदारों की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा वरुण धवन अक्सर अपने नए-नए किरदारों की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। वरुण सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। यही नहीं वरुण अपने हर एक पल को फैंस के साथ शेयर करना पसंद करते हैं। दरअसल वरुण धवन की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
अभिनेता ने महिला दिवस के खास मौके पर अपनी लाइफ में महत्व रखने वाली महिलओं की तस्वीरें शेयर की है,जिसमें से एक फोटो वरुण के साथ उनकी पत्नी नताशा की है। दोनों की यह रोमांटिक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 
पत्नी संग शेयर की तस्वीर
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज साझा की है,जिसमें से एक फोटो में एक्टर पत्नी नताशा के साथ तो दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दो तस्वीरों में वरुण अपनी भाभी और उनके बेबी के साथ नजर आ रही हैं। यूं तो फैंस को यह सारी तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं,लेकिन इसमें से सबसे ज्यादा फोटो जो लुभा  रही है वो कोई और नहीं बल्कि नताशा और वरुण की है। इस तस्वीर में यह कपल बेहद क्यूट पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
अभिनेता ने इन तस्वीरों को शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा,महिला दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नारी सब पे भारी। ये अच्छी बात है कि हम सब सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके आज के दिन को स्पेशल बना रहे हैं,लेकिन हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है कि हमें इस देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना है। क्योंकि हर महिला किसी न किसी की पत्नी,बहन या मां है। 

मालूम हो वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल की शादी अलीबाग में सम्पन्न हुई थी। जहां पर कुछ खास रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। 
काम की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही अपनी फिल्म जुग जुग जियो लेकर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा वरुण के पास फिल्म भेडिय़ा भी है,जिसमें उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन दिखाई देंगी। वहीं एक्टर आखिरी बार सारा अली खान के साथ कुली नंबर 2 में नजर आए थे। 

Desk Team