Vasudha 22 June 2026 Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में एक ऐसा जबरदस्त मोड़ आने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों की धड़कनें तेज हो जाएंगी। समर की घिनौनी साजिश का पर्दाफाश होने के बाद, वसुधा ने एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होने का फैसला किया है। लेकिन इस बार उसकी राह इतनी आसान नहीं होने वाली, क्योंकि चंद्रिका देवी ने उसके सामने एक ऐसी शर्त रख दी है जिसे पूरा करना किसी के लिए भी नामुमकिन जैसा है।
Vasudha 22 June 2026 Spoiler Alert: टूटे दिल के साथ वसुधा ने लिया बड़ा फैसला, फिर शुरू करेगी अपना बिज़नेस

कहानी में अब तक हमने देखा कि वसुधा काफी मुश्किलों और धोखे से गुजर चुकी है। लेकिन अब उसने हार मानने से साफ इनकार कर दिया है। समर का सच सामने आने के बाद वसुधा का खोया हुआ हौसला वापस आ गया है। वह चंद्रिका और प्रभात के पास जाती है और एक बड़ा ऐलान करती है। वसुधा कहती है कि वह रोने और हिम्मत हारने के बजाय अपने आचार के बिज़नेस को फिर से शुरू करेगी और अपने सपनों को पूरा करेगी। वसुधा के इस फैसले से जहां घर के बाकी लोग खुश होते हैं, वहीं चंद्रिका देवी के दिमाग में कुछ और ही चल रहा होता है।
Chandrika 7 day Challenge to Vasudha: ‘अकेले दम पर करके दिखाओ, नहीं मिलेगी कोई मदद’

सबको लग रहा था कि चंद्रिका इस बात पर गुस्सा करेंगी, लेकिन उन्होंने वसुधा को एक ऐसा झटका दिया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। चंद्रिका ने साफ कह दिया कि सिर्फ बिज़नेस शुरू करना ही काफी नहीं है, अगर सच में एक सफल बिजनेसमैन बनना है तो खुद को साबित करना होगा। चंद्रिका ने शर्त रखी कि वसुधा को अपने आचार ब्रांड की मार्केटिंग और सेलिंग खुद अकेले करनी होगी। इस काम में उसे न तो परिवार का कोई सपोर्ट मिलेगा, न कोई किसी से उसकी सिफारिश करेगा और न ही वो किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल कर पाएगी। उसे जो कुछ भी करना है, अपनी मेहनत से करना होगा।
Vasudha Upcoming Twist: क्या वसुधा पार कर पाएगी चंद्रिका की ये अग्निपरीक्षा?

चैलेंज को और भी ज्यादा मुश्किल बनाते हुए चंद्रिका देवी ने वसुधा को एक बड़ा टारगेट दिया है। चंद्रिका ने कहा कि अगर वसुधा में दम है, तो वो सिर्फ 7 दिनों के अंदर आचार की 200 बोतलें बेचकर दिखाए। इतना बड़ा टारगेट सुनकर वहां मौजूद देव, संतोष और प्रभात समेत हर कोई हैरान रह जाता है। लेकिन हमारी वसुधा भी पीछे हटने वालों में से नहीं है।
उसने बिना किसी डर के इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर लिया है। देव और संतोष अपनी वसुधा के इस हौसले को देखकर मन ही मन मुस्कुरा रहे हैं और प्रभात ने भी उसे आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या बिना किसी मदद के, इस कड़े कॉम्पिटिशन वाले मार्केट में वसुधा 7 दिनों में 200 बोतलें बेच पाएगी? या चंद्रिका का यह ट्रैप वसुधा के सपनों को हमेशा के लिए तोड़ देगा? यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।


Download Android App
Download iOS App




