सब्जी उगाएंगी कंगना!

Summary :

NULL

बॉलीवुड के तमाम सितारे न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिये विदेश रवाना हुए थे लेकिन कंगना रनौत मनाली गई थीं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन अपनों के साथ सेलिब्रेट करने के साथ कंगना को और भी काम था। क्योंकि जिस घर का जिक्र कंगना पिछले कुछ समय से अपने इंटरव्यू में करती आई हैं वह अब फायनल स्टेज पर है।

घर के फायनल टचअप को वह अपनी देखरेख में पूरा करवाना चाहती हैं। जिसके चलते वह पिछले एक सप्ताह से मनाली में हैं। सूत्रों की मानें तो इस बंगले में वह ऑर्गेनिक सब्जी उगाने का प्लान बना रही हैं। फिलहाल कंगना रनौत अभी मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग में व्यस्त हैं मनाली से लौटती ही वह इसकी फिर से शूटिंग मुंबई में शुरू करेंगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team