लाखों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। देशभर के फैंस सलमान के बर्थडे के जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं और एक्टर को सांप के काटने के बाद उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। लेकिन सलमान को सांप ने कब और कैसे काटा? यह सवाल एक्टर के हर फैन को मन में है। अब सलमान ने खुद अपनी बर्थडे से एक दिन पहले हुए इस हादसे के बारे में जानकारी शेयर की है।

सलमान खान ने कहा,”मेरे फार्महाउस में एक सांप घुस आया था, मैं उसे लाठी की मदद से बाहर ले गया। धीरे-धीरे वह मेरे हाथ के पास आ गया। फिर मैंने जब सांप को फार्महाउस से बाहर छोड़ने के लिए पकड़ा, तब उसने मुझे तीन बार काटा। यह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा…अब मैं ठीक हूं।”
सलीम खान ने दिए इंटरव्यू में बताया, “जब यह घटना हुई तो हम वाकई में चिंतित थे। सलमान इंजेक्शन लगवाने के लिए नजदीक के मेडिकल सेंटर पहुंचे थे। शुक्र है कि पता चला कि सांप जहरीला नहीं था। फिर, वे फार्महाउस वापस आए और कुछ घंटों के लिए सो गए। वे ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि हम डर गए थे।” सलीम खान ने खुलासा किया कि उनके फार्महाउस पर उनके स्टाफ को कभी-कभी सांप और बिच्छू काट लेते हैं।
वैसे इस सांप के काटने वाली घटना के बाद सोशल मीडिया पर सलमान से काफी सवाल पूछे जे रहे हैं। पैपराजी अकाउंट से वीडियो अपलोड होने के बाद तो जैसे सलमान के लिए बर्थडे विश की झड़ी लग गई। तो वहीं कुछ पूछ रहे हैं कि कहीं ये सांप विक्की कौशल ने तो नहीं भेजा था? तो वहीं कुछ यूजर्स सलमान को कटरीना से नाम से छेड़ रहे हैं। पूछ रहे हैं कि कटरीना ने विश नहीं किया?

सलमान को सांप के काटने की खबर सामने आने के बाद एक्टर के फैंस की धड़कनें एक पल के लिए थम सी गई थीं। लेकिन जब एक्टर के ठीक होने की खबर मिली, तो देशभर के लोगों ने राहत की सांस ली। आज सलमान के बर्थडे पर हर कोई उनकी लंबी और खुशहाल जिंदगी और सलामती की दुआ कर रहा है। फैंस जोरों-शोरों से अपने फेवरेट स्टार के बर्थडे को सेलिब्रेट कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



