उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्राह्मण नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से सोमवार को मुलाकात की।इससे एक दिन पहले इन नेताओं ने राज्य में इस समुदाय के मतों को अपने पक्ष में करने के लिए विचार-विमर्श किया था। उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं।
ब्राह्मण नेताओं ने समुदाय के सदस्यों तक पहुंचने की रणनीति बनाने को लेकर कल हुई थी मीटिंग
नड्डा के साथ हुई बैठक में इस समुदाय संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।इससे पहले, उत्तर प्रदेश से भाजपा के एक दर्जन से अधिक ब्राह्मण नेताओं ने समुदाय के सदस्यों तक पहुंचने की रणनीति बनाने के लिए राज्य में पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर रविवार को एक बैठक की थी।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने समुदाय के ब्राह्मण सदस्यों तक पहुंचने के लिए एक समिति बनाई है, जिसके सदस्य राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ला, पार्टी नेता अभिजीत मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात से सांसद राम भाई मोकारिया और महेश शर्मा हैं।केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा समेत ब्राह्मण नेता राज्य के अपने-अपने क्षेत्रों में समुदाय के सदस्यों तक पहुंचेंगे। मिश्रा के बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा में गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।


Download Android App
Download iOS App



