Vidya Balan Liplock With Husband: पति सिद्धार्थ रॉय कपूर संग लिप-लॉक कर बैठी Vidya Balan, एयरपोर्ट पर दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

Summary :

विद्या बालन हाल ही में पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। कैमरों के सामने दोनों के किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। विद्या और सिद्धार्थ ने 2012 में शादी की थी और शादी के करीब 14 साल बाद भी दोनों के बीच प्यार और मजबूत बॉन्डिंग नजर आती है।

बॉलीवुड की मशहूर और वर्सेटाइल एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को उनके पति और फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली।

Vidya Balan Liplock With Husband: एयरपोर्ट पर विद्दा ने पति संग किया लिप-लॉक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने जैसे ही विद्या और सिद्धार्थ को देखा, उन्होंने कैमरे में दोनों के कई खूबसूरत पल कैद कर लिए। इस दौरान विद्या अपने पति के साथ काफी रोमांटिक नजर आईं। कैमरों के सामने दोनों ने एक-दूसरे को लिप टू लिप किस भी किया, जिसका वीडियो अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए इन वीडियोज और तस्वीरों में विद्या और सिद्धार्थ के बीच की शानदार केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। फैंस को दोनों का यह रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसी के साथ कई लोग उनकी बॉन्डिंग देखकर उनकी तुलना न्यूली मैरिड कपल से भी कर रहे हैं।

14 साल से कायम है रिश्ता

Vidya Balan Relationship With Siddharth
Vidya Balan Relationship With Siddharth (Source: Google)

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने साल 2012 में शादी की थी। हालांकि शादी के करीब 14 साल बाद भी दोनों के रिश्ते में प्यार और मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं और उनकी तस्वीरें फैंस का ध्यान भी खींचती हैं।

टीवी से फिल्मों तक बनाया खास मुकाम

Vidya Balan Struggle Life
Vidya Balan Struggle Life (Source: Google)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्हें टीवी शो ‘हम पांच’ से पहचान मिली, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ वो अलग-अलग किरदारों के जरिए बॉलीवुड में अपनी खास पहचान अब बना चुकी हैं।

‘कहानी’, ‘बेगम जान’ और ‘हल्ला बोल’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। विद्या ने अपने करियर में कई चैलेंजिंग किरदार निभाकर साबित किया है कि वह इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

Read More: Ranbir Kapoor 44th Birthday: 11 साल की उम्र में ही कैमरे पर आ गए थे Ranbir Kapoor, जानें कैसा रहा स्टारकिड से सुपरस्टार बनने तक का सफर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।