इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही है और भारत भी इस कठिन समय में संघर्ष कर रहा है। इस महामारी में सबसे ज्यादा मदद की जरुरत डॉक्टरों , मेडिकल स्टाफ , पुलिसकर्मियों और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को है जो अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सेवा में जुटे है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इन कोरोना वारियर्स की मदद के लिए आगे है जिनमे अब विद्या बालन का नाम भी जुड़ गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इस बात से काफी खुश हैं कि उन्होंने डॉक्टरों के लिए 2,500 से अधिक पीपीई किट और 16 लाख रुपये जुटा लिए हैं। विद्या ने सेलेब्रिटी शाउट-आउट प्लेटफॉर्म ट्रिंग के साथ, श्याम फिल्म्स के मनीष मुंद्रा और फोटोग्राफर सह फिल्म निर्माता अतुल कास्बेकर के साथ भी इस नेक काम के लिए सहयोग किया है।
.jpg)
विद्या ने रविवार दोपहर को यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की। अपने वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, “मैं आज सुबह अच्छी खबर के साथ जगी हूं। हम 2500 पीपीई किट तक पहुंच चुके हैं और कुछ ही घंटों में 16 लाख से अधिक रुपये एकत्र कर लिए हैं। आप में से प्रत्येक ने जो दान किया है और इसे संभव बनाया है, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी को ढेर सारा आशीर्वाद। यह वास्तव में भारत की एकता और भावना है..।”
.jpg)
वीडियो के साथ विद्या ने लिखा, “दुनिया भर से मिले सहयोग, आपके दान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं यह खबर साझा कर खुश हूं कि हमने कुछ ही घंटों में 2500 किट, 16 लाख रुपये से अधिक एकत्र कर लिए हैं। मदद के लिए आभार का एक भार। हमारे शुरुआती लक्ष्य को दोगुना करने के लिए आपकी मदद के लिए शुक्रिया।”
पहले के एक पोस्ट में, मिशन मंगल स्टार ने बताया था कि पीपीई किट की कुल कीमत 650 रुपये है और प्रत्येक में एक कवरल – वाटरप्रूफ नाइट्राइल दस्ताने, काले चश्मे, फेस शील्ड, 3-प्लाई सर्जिकल मास्क और शू कवर होते हैं। विद्या बालन ने अपने फैंस से भी अपील की है कि इस मुसीबत के समय में अधिक से अधिक मदद जुटाने में सहायता करें।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



