बॉलीवुड की खूबसूरत और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। सुष्मिता आज भी अपने ग्लैमर और बिंदास लुक के लिए मशहूर हैं। सुष्मिता सेन ने भले ही अभी तक शादी नहीं कि हो लेकिन अब अपने नए रिलेशन जोकि रोहमान के साथ है उसको लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। सुष्मिता दो खूबसूरत बेटियों की सिंगल मदर भी हैं।
https://www.instagram.com/p/BqHz_SmHEs0/
बता दें कि सुष्मिता के अफे यर्स की लिस्ट सलमान खान से भी लंबी है। सुष्मिता सेन का नाम कई बड़ी हस्तिायों के साथ जुड़ चुका है। आज हम आपको सुष्मिता के अफेयर्स की लंबी लिस्ट में से एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनके प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि उन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की।
https://www.instagram.com/p/BpZxFC5nj8M/
विक्रम भट्ट ने की थी जान देने की कोशिश
विक्रम भट्ट का सुष्मिता सेन के साथ अफेयर था। विक्रम इस रिश्ते को लेकर काफी संवेदनशील थे। यहां तक कि सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद विक्रम ने सुसाइड की भी कोशिश की थी। वो अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाने वाले थे। हालांकि उन्हें कूदने से पहले बचा लिया गया था।
सुष्मिता से अफेयर के चलते विक्रम भट्ट को अपने बचपन की दोस्त और पत्नी अदिति को तलाक देना पड़ गया था।एक इंटरव्यू के दौरान विक्रम भट्ट ने कहा था कि सुष्मिता सेन से अफेयर के चलते हालात इतने ज्यादा खराब हो गए थे कि ना चाहते हुए भी वो अपनी पत्नी को तलाक देने पर मजबूर हो गए। विक्रम भट्ट की मानें तो सुष्मिता सेन के साथ अफेयर करना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी और उन्हें इसका बहुत पछतावा भी है।
जब सुष्मिता के चलते विक्रम की पत्नी और बेटी उन्हें छोड़कर चली गईं तो वो उन्हें पागलों की तरह मिस किया करते थे। जिसके चलते वो उन दिनों काफी डिप्रेशन में आ गए ।
हालांकि विक्रम भट्ट ने सुष्मिता से ब्रेकअप कर लिया और अपनी पत्नी से रिश्ते सुधारने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने अपनी आगे की जिंदगी को अकेले ही बिताने का फैसला किया।


Download Android App
Download iOS App







