भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा चुपके-चुपके इटली में अपने रिश्ते को आधिकारिक करने जा रहे हैं। लेकिन इस बात की खबर वह किसी को नहीं होने देना चाहते हैं। इटली पहुंच चुके विराट और अनुष्का ने अभी तक अपने प्रशंसकों से कोई खुलासा नहीं किया है।
बावजूद इसके उनकी शादी और पार्टी को लेकर रोज खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि इटली से लौटकर विराट और अनुष्का मुंबई में २६ दिसंबर को एक ग्रैंड पार्टी करने वाले हैं। इसके लिये उन्होंने मुंबई में एक रिसॉर्ट को बुक कर रखा है। उनकी इस पार्टी में बीसीसीआई अधिकारी, बॉलीवुड सेलिब्रिटिज, राजनेता और कॉर्पोरेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



