विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग शेयर की क्यूट सेल्फी, एक्ट्रेस ने पति से यूं ली चुटकी

Summary :

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 को अपनी पहली बेटी वामिका के पेरेंटस बने हैं।

अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और इंडियन क्रिकेट प्‍लेयर विराट कोहली अपने बिजी शेड्यूल होने के बावजूद फैंस को अक्‍सर कपल गोल्‍स देते हुए नजर आ जाते हैं। ये जोड़ी उनमें से हैं जिनकी हर एक एक्टिविटी पर फैंस कि नजरें बनी रहती है। सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक प्‍लेस तक दोनों एक दूसरे पर प्‍यार लुटाने को कोई मौका खाली नहीं जाने देते हैं। हाल ही में विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वाइफ अनुष्‍का संग एक बेहद प्‍यारी तस्‍वीर साझा की है। लेकिन हुआ कुछ ऐसा अभिनेत्री इस दौरान अपने पति विराट की टांग खिंचाती हुई दिखाई दे रही हैं।
पहले जान लीजिए विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 को अपनी पहली बेटी वामिका के पेरेंटस बने हैं। लेकिन वह अपनी बेटी को लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रखना चाहते हैं।
विराट ने शेयर की तस्‍वीर…
 
तो चलिए अब बात करते हैं विराट कोहली द्वारा शेयर की गई तस्‍वीर की जिसको उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर पोस्‍ट किया है। इस फोटो में किंग कोहली पत्‍नी अनुष्‍का संग मुस्‍कुराते हुए सेल्‍फी लेते दिख रहे हैं। फोटो में अनुष्‍का शर्मा रेड कलर का स्ट्रिप्ड वाला टॉप पहने दिख रही हैं वहीं विराट कोहली ब्राउन टीर्शट पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने ही अपने लुक को कैजुअल रखा है। इस तस्‍वीर को विराट ने रेड इमोजी के साथ पोस्‍ट किया है।

अनुष्‍का ने लिए पति से मजे
विराट के इस तस्‍वीर को पोस्‍ट करने के बाद अनुष्‍का ने भी इस तस्‍वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने कमेंट करके लिखा अपने फैंस को हमेशा खुश करना अच्‍छा लगता है। अपने फैंस के लिए मैं कुछ भी करती हूं। वैसे ऐसा प्रतीत होता हैजिस तरह अनुष्‍का ने पति संग फोटो क्लिक करवाई है उससे ठीक पहले विराट अकेले ही सेल्‍फी लेने की ताक में थे औरअनुष्‍का ने ऐसे ही फोटो क्‍लिक करा ली है। 
खैर, दोनों की यह तस्‍वीर बेहद प्‍यारी है लेकिन इस दौरान जब हमारा ध्‍यान तस्‍वीर के बैकग्राउंड पर गया तो इसमें वामिका का  प्‍ले एरिया दिखाई दे रहा है। जिससे साफ कि विराट अनुष्‍का अपनी बेटी के साथ टाइम स्‍पेंड कर रहा है और हमेशा की तरह  इस बार भी इन्‍होंने अपनी बेटी वामिका को कैमरा से दूर रखा है।
काम र्मोचे पर बात करें तो अनुष्‍का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म चकदा एक्‍सप्रेस की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।यह मूवी भारतीय महिला किक्रेटर झूलन गोस्‍वामी की जिदंगी पर आधारित है और उनकी बायोपिक के रूप में ओटीटी प्‍लेटफॉर्मपर रिलीज होगी। फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा झूलन के किरदार में नजर आएंगी। वहीं आखिरी बार अनुष्‍का शर्मा साल 2018 मेंशाहरुख खान की फिल्‍म जीरो में नजर आई थीं। 
 

Desk Team