बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘जवान’ का प्रीव्यू सोमवार को रिलीज़ हो गया है। जी हां शाहरुख़ खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जिसका पठान के बाद लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे फाइनली उसका ट्रेलर अब आउट हो चूका है। बता दे, ये शाहरुख़ खान की दूसरी फिल्म है। पठान के सुपरहिट होने के बाद फैंस बेसब्री से ‘जवान’ का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय जाहिर करते रहते हैं। इन सबके बीच अब विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया है कि शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर जवान “ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर” होगी उन्होंने कहा कि वह शाहरुख जैसे सितारों की दौड़ में नहीं हैं और उनकी आने वाली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ एक ‘छोटी’ फिल्म है।

ट्विटर पर एक क्वेश्चन आंसर राउंड के दौरान एक यूजर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को चैलेंज देते हुए कहा- अगर हिम्मत है तो शाहरुख़ खान से भिड़े, जिसका मतलब है कि अगर विवेक को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पर भरोसा है तो उन्हें सुपरस्टार किंग खान की जवान के साथ अपनी फिल्म की रिलीज़ उसी दिन करनी चाहिए।


इसपर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया- हम बॉलीवुड गेम का पार्ट नहीं है और ‘क्लैश’ आदि शब्द स्टार्स और मीडिया के लिए हैं। विवेक ने आगे कहा किंग खान की ‘जवान’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी। विवेक ने एक ट्विटर यूजर को अपने जवाब में बताया हम एक विविधतापूर्ण देश हैं, मुझे यकीन है कि यहाँ हर तरह की ऑडियंस के लिए जगह और दर्शक है हर फैमिली अपने बच्चों को मार धाड़ फिल्मों को दिखने नहीं ले जाना चाहती आजकल लोग ऐसी फिल्मे देखना चाहते है जो इंस्पायर करें, एजुकेट करें और एनलाइटन करें. द वैक्सीन वॉर ए ट्रू स्टोरी”

वही विवेक ने एक और यूजर को कहा की टेंटपोल फिल्मों की बजाय वो बजट को कंट्रोल करने में विश्वास रखते है उन्होंने कहा हम अपने कंटेंट पर विश्वास रखते है और एग्री करते है कि हमारी फिल्मों का लिमिटेड बजट हो ताकि हम कभी भी बॉक्स ऑफिस के दबाव में न रहे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, इस साल मई में फिल्ममेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा की थी। इस अपडेट की अनाउंसमेंट एक मोशन पिक्चर से की गई थी। बता दे इस फिल्म को हिंदी के साथ साथ तमिल और तेलूगु में भी रिलीज़ किया जाएगा। साथ ही इस फिल्म का फैंस को इसीलिए भी ख़ास इंतजार है क्योकि इसे किंग खान की वाइफ गौरी खान ने प्रोडूस किया है।


Download Android App
Download iOS App



