Welcome to the Jungle Review : सिर्फ ‘Eye candy’ बनीं Disha-Jacqueline? रवीना टंडन के आगे क्यों फेल हुए बाकी 33 सितारे, पढ़े पूरा Review

Summary :

Welcome to the Jungle Review: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ (वेलकम 3) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से बज बना हुआ था। अगर आप इस वीकेंड इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि यह फिल्म उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी है और इसमें क्या कुछ खास है। Welcome to the Jungle Review: फर्स्ट हाफ ने किया थोड़ा बोर, लेकिन सेकंड हाफ में लौटा असली रोमांच फिल्म की शुरुआत काफी धीमी और…

Welcome to the Jungle Review: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ (वेलकम 3) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से बज बना हुआ था। अगर आप इस वीकेंड इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि यह फिल्म उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी है और इसमें क्या कुछ खास है।

Welcome to the Jungle Review: फर्स्ट हाफ ने किया थोड़ा बोर, लेकिन सेकंड हाफ में लौटा असली रोमांच

Welcome to the Jungle Review
Welcome to the Jungle Review ( Source : Social Media)

फिल्म की शुरुआत काफी धीमी और बिखरी हुई लगती है। फर्स्ट हाफ की कहानी थोड़ी ‘ओके-ओके’ है, जहां किरदारों को एस्टाब्लिश करने में काफी समय लिया गया है। इस दौरान कुछ चुटकुले और कॉमेडी सीन आपको हंसाने की कोशिश करते हैं, लेकिन स्क्रीन पर चल रही उलझन आपको ज्यादा बांध नहीं पाती।

कहानी की बात करें तो एक अरबपति बिजनेसमैन काजा (जाकिर हुसैन) इंडिया में अपनी काली कमाई से ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है। एक दिन उसे खबर मिलती है कि अगर उसने अपनी काली कमाई को सफेद नहीं किया तो वह मुसीबत में पड़ सकता है। दूसरी तरफ, इस फ्लॉप फिल्म में देव और दाव नादिया (दिशा पाटनी) को बतौर हीरोइन कास्ट करते हैं, जो पहले भी राजीव की गर्लफ्रेंड थी।

इस फ्लॉप फिल्म में सिर्फ इतने एक्टर्स और उलझनों को दिखाया गया है कि शुरुआत में सब कुछ बिखरा हुआ लगता है। हालांकि, जैसे ही फिल्म सेकंड हाफ में एंट्री करती है, कहानी रफ्तार पकड़ती है। सेकंड हाफ पूरी तरह से एंटरटेनिंग है और यहां पर असली कॉमेडी और कन्फ्यूजन का तड़का देखने को मिलता है, जो दर्शकों को थियेटर में हंसने पर मजबूर कर देता है।

Disha Patani Jacqueline Fernandez Welcome 3:  रवीना टंडन ने लूटी पूरी महफिल

Disha Patani Jacqueline Fernandez Welcome 3
Disha Patani Jacqueline Fernandez Welcome 3 ( Source : Social Media) 

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी कास्टिंग मानी जा रही थी, लेकिन एक्टिंग के मामले में सिर्फ रवीना टंडन ही सबसे ज्यादा एफेक्ट करने में कामयाब रहीं। रवीना ने अपने पुराने अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस से पूरी महफिल लूट ली है। फिल्म में रवीना टंडन की वापसी दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुई है। सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी ने भी अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन किया है।

फिल्म में कई कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद सभी को स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ने का मौका मिला है। यही वजह है कि दर्शकों को लगातार नए-नए ट्विस्ट और मजेदार मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडीज की एक्टिंग बेहद कमजोर और फीकी नजर आई।

ऐसा लगता है कि फिल्म में उन्हें सिर्फ ग्लैमर का तड़का लगाने और ‘आई कैंडी‘ के तौर पर रखा गया है। फिल्म देखकर निकले लोगों का भी यही साफ कहना है कि दोनों की डायलॉग डिलीवरी बेहद खराब है, जिससे उनका किरदार बिल्कुल बेअसर और बेजान साबित हुआ।

Welcome 3 Star Cast Performance: 34 एक्टर्स की भारी भीड़ से क्यों बिगड़ी फिल्म की बात?

Welcome 3 Star Cast Performance
Welcome 3 Star Cast Performance ( Source : Social Media)

फिल्म के म्यूजिक डिपार्टमेंट की बात करें तो इसके गाने काफी अच्छे और कैची हैं। खासकर पंजाबी सिंगर तलविंदर (Talwinder) के साथ किया गया कोलैबोरेशन गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जो फिल्म के माहौल को थोड़ा और मजेदार बनाता है। लेकिन इस फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी 34 कलाकारों की फौज ही बन गई है। इतने सारे एक्टर्स को एक साथ स्क्रीन पर दिखाने के चक्कर में किसी भी किरदार को ठीक से उभरने का मौका नहीं मिला। कहानी स्क्रीनप्ले के मामले में कमजोर रह गई, क्योंकि डायरेक्टर सबको स्क्रीन टाइम देने के फेर में मुख्य प्लॉट से भटकते नजर आए।

Rating: (3/5 स्टार)

‘वेलकम टू द जंगल’ मनोरंजन तो देती है, लेकिन 34 सितारों की भीड़ में इसकी कहानी और कई किरदार अपनी पहचान बनाने में पीछे रह जाते हैं। सोशल मीडिया और सिनेमाघरों से आ रहे पब्लिक रिएक्शन की बात करें, तो दर्शकों से फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की तिकड़ी को पर्दे पर वापस देखकर बेहद खुश हैं।

खासकर रवीना टंडन के स्क्रीन प्रेजेंस और पुराने अंदाज़ की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा धीमा और कन्फ्यूजिंग है, लेकिन सेकंड हाफ में आने वाली कॉमेडी और ट्विस्ट्स इसकी भरपाई कर देते हैं। कुल मिलाकर, फैंस इसे वीकेंड के लिए एक परफेक्ट और हल्की-फुल्की ‘फैमिली एंटरटेनर‘ फिल्म बता रहे हैं।

Read More: Chauhaan First Look Out: कश्मीर के पत्थरबाजों को धूल चटाने आया Bollywood का असली धुरंधर..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।