हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी अवार्ड्स में शामिल हुई थी। इस अवार्ड नाईट में वो जिस ड्रेस में पहुंची थी , उसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां हासिल की है। बहुत से प्रियंका के लुक को ग्लैमरस बताकर चियर्स किया, वहीं कुछ ने एक्ट्रेस का मजाक भी उड़ाया। इस ड्रेस को कमेंट को लेकर मशहूर डिजाइनर वेंडल रोड्रिक्स भी निशाने पर है।
वेंडल रॉड्रिक्स ने प्रियंका की ड्रेस का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट शेयर किया था , जिसमे उन्होंने प्रियंका की डीप नेकलाइन को टारगेट किया था। वेंडल के इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने उन्हें खूब लताड़ लगाई। इसके बाद कई लोगों ने वेंडल पर बॉडी शेमिंग का आरोप भी लगाया।

अब वेंडल रॉड्रिक्स को चौतरफा विरोध के बाद अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा और खुद अपने बचाव में उतरना पड़ा है। उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर करते हुए सफाई दी है और कहा है कि उन्होंने प्रियंका को बॉडी शेम नहीं किया है बल्कि उनकी ड्रेस पर सवाल उठाया था।
वेंडल ने अपनी नयी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा , ‘ जिन लोगों ने बॉडी शेमिंग को लेकर मुझे भला बुरा कहा है , ये उनके लिए मेरा जवाब है। क्या मैंने प्रियंका की बॉडी पर कोई कॉमेंट किया? नहीं। जबकि ऐसा कई महिलाओं ने किया। मैंने सिर्फ यही कहा कि प्रियंका की ड्रेस गलत थी। बिना समझे इस तरह की बातें बोलने और फैलाने से पहले पोस्ट को अच्छी तरह से पढ़ लें।’
वेंडल ने आगे लिखा , ‘ कुछ कपड़े पहनने की एक उम्र होती है। उन पुरुषों को टाइट टी-शर्ट नहीं पहननी चाहिए जिनके पास मोटी तोंद है। यही बात उन महिलाओं पर भी लागू होती है वो एक खास उम्र के बाद मिनी स्कर्ट या मिनी ड्रेस पहनने लगती हैं। जो आपने पास नहीं है आप उसे फ्लॉन्ट नहीं करें तो बेहतर है।

वेंडल रॉड्रिक्स ने आगे लिखा , ‘मैंने बरमूडाज़ पहनने इसलिए छोड़ दिए क्योंकि मुझे वैरकोस वेन्स में परेशानी है। हर मुद्दे को बॉडी शेमिंग से जोड़कर देखा जान सही नहीं है। अगर किसी को मेरी पोस्ट से दिक्कत है तो वो मुझे अपनी फ्रेंड लिस्ट से बाहर कर सकता है।

बता दें इससे पहले एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने वेंडल को निशाने पर लेते हुए लम्बा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उनका कहना था कि प्रियंका चोपड़ा को जो पसंद है , वो पहन सकती है। आप उनका मजाक कैसे उड़ा सकते है।


Download Android App
Download iOS App




