बिग बॉस के घर में अक्सर सलमान खान का गुस्सा देखने को मिलता है।
एक जमाना था जब सलमान खान के इसी गुस्से ने ऐश्वर्या राय का जीना हराम कर दिया था। ऐसा भी कहा जाता है कि उनका यही गुस्सा दोनों के ब्रेकअप का वजह बना था।
एक बार तो सलमान खान को इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने ऐश्वर्या राय की कार ही ठोंक दी थी। इस दौरान सलमान खान ने शाहरुख खान से भी पंगा लेने में देरी नहीं की थी।
दरअसल, रानी मुखर्जी से पहले फिल्म “चलते-चलते” में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी देखने को मिलने वाली थी।
ऐश्वर्या राय ने शाहरुख खान संग फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि, एक दिन सलमान खान फिल्म के सेट पर जा पहुंचे।
हैरानी की बात तो ये है कि फिल्म के सेट पर जाने से पहले सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की कार को टक्कर मारी, जिसके बाद जैसे तैसे ऐश्वर्या रॉय अपनी फिल्म के सेट पर पहुंचीं।
मगर तब तक सलमान खान ने उनका पीछा किया और खुद सलमान खान “चलते-चलते” के सेट पर जा पहुंचे।
जहां पहुंचकर सलमान खान ने सेट पर करीब 5 घंटे हंगामा मचाया। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने ऐश्वर्या राय पर हाथ तक उठा दिया था।
क्योंकि सलमान खान को लगता था कि ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान करीब आ रहे हैं। सलमान खान जैलेसी के शिकार थे।
ऐसे में शाहरुख खान ने मामले को शांत करवाने की कोशिश की थी। सलमान खान के इस गुस्से की वजह से ऐश्वर्या राय के हाथ से “चलते-चलते” निकल गई।
इतना ही नहीं सलमान खान के कहने पर शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को उस जमाने में लगभग 5 फिल्मों से बाहर निकलवा दिया था।
सालों बाद एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने ये बात कबूल किया था कि उन्होंने ऐश्वर्या राय से माफी भी मांगी थी।


Download Android App
Download iOS App














