ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान ने नहीं किए एक्शन सीन, इस शख्स ने वानरअस्त्र बन जीता फैंस का दिल

Summary :

ब्रह्मास्त्र में शाहरुख के कैमियो को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और इस बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया है। शाहरुख की उनके बॉडी डबल हसित सवानी संग फोटो वायरल है।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान को बैक और
फ्रंट फ्लिप करता देख हर कोई दंग रह गया था। ब्रह्मास्त्र में वानर अस्त्र बन
आसमान में छलांग लगाते हुए किंग खान के इस अवतार ने सभी को थियेटर में तालियां और
सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था। मगर क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान के इस
दिल दहला देने वाले स्टंट को उनके बॉडी डबल हसित सवानी ने किया था। सोशल मीडिया पर
शाहरुख और हसित की अनसीन फोटो वायरल हो रही है।

Shah Rukh Khan Tests Positive For Covid-19 Just Days After Jawan  Announcement

दरअसल, हसित सवानी ने अपने
इंस्टाग्राम फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शाहरुख खान के साथ वैज्ञानिक मोहन
भार्गव के लुक में एक फोटो शेयर की है। फोटो में शाहरुख और हसीत बिल्कुल एक जैसे
कपड़े पहने हुए हैं। उनका लुक
, हेयरस्टाइल और कद
एक जैसा है। फोटो में दोनों कैमरे में देखकर स्माइल करते हुए पोज देते दिख रहे
हैं।

फोटो को शेयर करते हुए हसीत सवानी ने लिखा, ”ब्रह्मास्त्र‘ में लीजेंड शाहरुख खान के कैमियो के लिए उनका स्टंट डबल बनकर बहुत मजा आया। यह
मेरा सौभाग्य है।
” हसीत और
सुपरस्टार की ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर खूब
रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपने बहुत अच्छा काम किया भाई हसीत सवानी
वास्तव में सराहना और सम्मान करते हैं। दूसरे यूजर- लेजेंड मेट।’

गौरतलब है कि हसित सवानी, गिनीज वर्ल्ड
रिकॉर्ड होल्डर हैं। बॉडी डबल और स्टंट्स की दुनिया में हलीत एक बड़ा नाम हैं।
हसित ने सिर्फ टीवी और बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है। हसित ने
पेनीवर्थ
, वंडर वुमन, जस्टिस लीग, नो टाइम टू डाय, गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी, अलादीन, एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन आदि में भी काम कर
चुके हैं। हसित सवानी
, यूके बेस्ड
इंटरनेशनल स्टंट परफॉर्मर हैं। इतना ही नहीं वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म
‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस‘
में भी नजर आ चुके हैं।

Mouni Roy confirms Shah Rukh Khan's cameo in Brahmastra: 'He has a guest  appearance' | Entertainment News,The Indian Express

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान
जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य
किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता के पास डंकी और जवान भी है। राजुकमार
हिरानी की डंकी में वो तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। वहीं साउथ निर्देशक एटली के
साथ फिल्म जवान में किंग खान के अपोजिट नयनतारा को कास्ट किया गया है।

 

 

 

Desk Team