रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ (Lock Upp 2) में ड्रामा और लड़ाइयाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन इस बार शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि श्रेया कालरा एक मशहूर डिजिटल क्रिएटर, मॉडल और डांसर हैं। उन्हें असली पहचान एमटीवी के पॉपुलर शो ‘रोडीज रिवॉल्यूशन’ (Roadies Revolution) से मिली थी, जहाँ वह अपनी बेबाकी और दमदार खेल के लिए जानी गईं। इसके बाद वह ‘स्प्लिट्सविला‘ का भी हिस्सा रहीं और अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं।
जहाँ श्रेया कालरा ने घर के अंदर बाकी कंटेस्टेंट्स से पंगा लिया है, वहीं अब उन्होंने टीवी के दो बड़े नाम- शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा पर बेहद ही ऑब्जेक्शनेबल और कमेंट्स किए हैं। श्रेया की इस हरकत के बाद टीवी फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
करियर को बताया ‘फ्लॉप’: श्रेया बोलीं- ‘मैं यहां मरे हुए करियर को जिंदा करने नहीं आई’

शो के दौरान एक चौंकाने वाले झगड़े में श्रेया कालरा ने अपनी सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने सीधे तौर पर शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को निशाना बनाया। श्रेया ने एक बड़ा ताना मारते हुए कहा कि वह इस शो में दूसरों की तरह अपने “मरे हुए करियर को जिंदा करने” (revive a dead career) नहीं आई हैं। श्रेया ने आरोप लगाया कि शिवांगी और हर्षद के पिछले कुछ प्रोजेक्ट्स बड़े फ्लॉप रहे हैं और वे दोनों सिर्फ और सिर्फ ऑडियंस से दोबारा जुड़ने की मजबूरी में इस रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं।
हर्षद चोपड़ा की शादी का उड़ाया मज़ाक: बोलीं- ‘वह घमंडी हैं, कोई लड़की उनसे शादी नहीं करेगी’

श्रेया की बदतमीजी यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने ड्रामा को एक्सट्रीम पर पहुंचाते हुए हर्षद चोपड़ा की पर्सनल ज़िंदगी को टारगेट किया। श्रेया ने हर्षद को ‘घमंडी’ (Arrogant) बता दिया और दावा किया कि यही वजह है कि वह आज तक कुंवारे हैं। श्रेया ने बेहद अजीब बयान देते हुए कहा कि कोई भी महिला कभी भी हर्षद जैसे इंसान से शादी नहीं करना चाहेगी। श्रेया के इस पर्सनल अटैक ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि बाहर से पूरी स्ट्रेटजी बनाकर आईं श्रेया की इमेज शुरुआत में तो पॉजिटिव लग रही थी, लेकिन अब हर किसी से बेवजह लड़ने की वजह से उनकी खुद की रेप्यूटेशन पूरी तरह डाउन होती जा रही है।
उन्होंने जहां एक तरफ जजमेंट डे टास्क के दौरान हमेशा शांत रहने वाले धीरज धूपर को सरेआम ‘लूज़र‘ कहकर उनसे भयंकर पंगा लिया, वहीं आकांक्षा चमोला का पर्सनल सीक्रेट नेशनल टीवी पर लीक करते हुए उन्हें ‘बाईसेक्सुअल‘ बता दिया। श्रेया की बदतमीजी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आकांक्षा चौधरी को ‘होमब्रेकर’ कहा और उनके परिवार की गरीबी का मज़ाक उड़ाया, तो वहीं योगेश रावत के साथ पुराने शो ‘रोडीज‘ की फ्लर्टिंग को लेकर पर जमकर बहस की।
गेम की आड़ में सूफी मोतीवाला के साथ तो उनकी बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। हद तो तब हो गई जब उन्होंने शो के सीनियर एक्टर्स शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के करियर को ‘फ्लॉप‘ बताकर उनके मरे हुए करियर को जिंदा करने का ताना मारा और हर्षद की शादी पर पर्सनल कमेंट करते हुए उन्हें ‘घमंडी‘ कह दिया। हर रोज किसी न किसी से बेवजह पैर फंसाने की इस आदत के कारण श्रेया कालरा की खुद की रेप्यूटेशन सोशल मीडिया पर पूरी तरह डाउन हो गई है और दर्शक उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Shivangi Joshi Fans Slam Shreya Kalra: यूज़र्स ने कमेंट कर लगाई क्लास
View this post on Instagram
श्रेया के इस बर्ताव के बाद शिवांगी और हर्षद के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। इंस्टाग्राम पर यूज़र्स श्रेया की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में श्रेया और उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल को टैग करते हुए लिखा-
“बहन, तुम्हें भी कौन जानता था… तुम भी यहां सिर्फ अटेंशन पाने के लिए ही आई हो और तुम्हारे बॉयफ्रेंड को भी सब जानते हैं। जिस शो में शिवांगी ने काम किया और वो फेमस हुईं, वो सब जानते हैं, इसलिए सबका टाइम होता है… अपनी जड़ें मत भूलो… और हर्षद इस इंडस्ट्री में तब से हैं जब तुम्हारा कोई नामो-निशान नहीं था, इसलिए अपने सीनियर्स की इज्जत करना सीखो…”
वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा, “कोई मुझे बताए ये श्रेया है कौन? कितना बदतमीज बर्ताव है।” तो किसी ने पूछा, “खुद की शादी क्यों नहीं हुई फिर, तू क्या छोटी है?” साफ है कि श्रेया की यह रणनीति उन पर ही भारी पड़ रही है।
Read More: Seher Hone Ko Hai 02 July Spoiler Alert: कौसर की जान बचाने के लिए Seher और Mahid ने रची बड़ी साजिश..


Download Android App
Download iOS App




