मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों टीआरपी में लगातार टॉप पर बना हुआ है। आये दिन शो में फैंस को नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है जिससे सो की लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है। शो के मेकर्स दर्शकों को भरपूर मसाला परोस रहे है और शो दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हो रहा है।

अब खबर आ रही है कि शो के मेकर्स अब दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज देने जा रहे है। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि किसी पिछले सीजन के कंटेस्टेंट को मौजूदा सीजन में घर का सदस्य बनाकर स्पेशल एंट्री दी जा रही है।

इस बड़ी खबर के अनुसार बिग बॉस के घर में सीजन 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की बतौर घर के सदस्य के रूप में एंट्री होने जा रही है। विकास गुप्ता बतौर वाइल्ड कार्ड घर में एंट्री करने जा रहे है। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

जानकारी के मुताबिक़ तबियत खराब होने की वजह से देवोलीना को अचानक घर से बाहर होने से और बिग बॉस के मेकर्स सीजन 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता को शो में भेजकर नया ट्विस्ट देने जा रहे है। ये जानकारी भी आ रही है कि विकास गुप्ता घर के दूसरे सदस्यों की तरह ही नॉमिनेशन टास्क में भी हिस्सा लेंगे।

जैसे ही विकास गुप्ता के बिग बॉस में एंट्री की खबर वायरल हुई, खुद एक्स कंटेस्टेंट ने भी कमेंट करके सस्पेंस बढ़ा दिया है। अपने बिग बॉस में शामिल होने के ट्वीट को विकास गुप्ता ने रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या ये सच है?’ बता दें सीजन 11 में विकास गुप्ता ने अपने शनदार खेल से फिनाले में जगह बनायीं थी और उन्हें उस सीजन के मास्टरमाइंड का खिताब दिया गया था।

हाल ही में शो में शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली को बतौर वाइल्डकार्ड एंर्टी शो में जगह दी गयी है। अरहान और शेफाली पहले इस सीजन का हिस्सा रह चुके है और एक बार फिर से घर में एंट्री दी गयी है। अब देखना होगा की विकास गुप्ता की एंट्री के बाद शो में समीकरण किस तरह बदलते है।

अरहान की बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री होने पर अटकलें लगाई जा रही है कि शो में रश्मि देसाई और अरहान खान की सगाई करवाई जा सकती है। अरहान ने घर में आने के बाद रश्मि से कहा था वो दोबारा शो में उनके लिए कुछ खास लेकर आये है। इसके बाद अपनी बंद मुट्ठी भी सबको दिखाते हैं। अरहान के हाथ में रश्मि के लिए एक अंगूठी होती है।



Download Android App
Download iOS App



