दुनिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब ऋतिक ने अपने नाम कर लिया है। इस मामले में वह बॉलीवुड के बॉक्स आॅफिस के सुल्तान यानि सलमान खान को पीछे छोड़ चुके हैं। एक सर्वे किया गया है जिसके बाद वर्ल्ड के टॉप १० हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट जारी की गई है।
सर्वे में ऋतिक ने यह खिताब विश्व के बड़े नाम रॉबर्ट पैटिंसन, ताइवान के अभिनेता गोडफ्रे गाओ, क्रिस इवांस, डेविड बोरीनाज, कनाडा के अभिनेता नोआह मिल्स, हेनरी केविल, टॉम हिडलस्टोन और सैम हुघन को पछाड़कर हासिल किया है। इस सर्वे में अभिनेता के लुक, फैन फॉलोविंग, बॉक्स आॅफिस पर उनकी पकड़ और ब्रांड एंडॉर्समेंट को ध्यान में रखकर किया गया है।
इस लिस्ट में सलमान पांचवे स्थान पर हैं। इसके पहले भी ऋतिक सेक्सिएस्ट एशियाई मैन और विश्व के हॉटेस्ट मैन जैसे खिताब अपने नाम कर चुके हैं। ऋतिक के फिल्मी लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही आनंद कुमार की बायोग्राफी फिल्म च्सुपर ३०ज् शुरु करने वाले हैं इसके बाद वह च्कृष ४ज् की तैयारी करेंगे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



