सुपरहिट टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। जी हां, जल्द ही इस शो में लीड किरदार रमन भल्ला के रूप में नया चेहरा सामने आने वाला है। पहले रमन भल्ला के किरदार को अभिनेता करण पटेल निभा रहे थे पर अब चैतन्य चौधरी इस किरदार को निभाते नजर आएंगे।

आपको बता दें करण पटेल ने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिए शो से ब्रेक लिया है और इस वजह से उन्हें शो से रिप्लेस कर चैतन्य चौधरी को एंट्री दी गयी है। चैतन्य चौधरी ने अपने एंट्री सीन की शूटिंग भी कर ली है।

हाल ही में चैतन्य ने इंस्टाग्राम पर शो को अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। शेयर की गयी तस्वीर में चैतन्य को काले टी के साथ धारीदार कोट पहने हुए और माथे पर चोट के निशान के साथ देखा जा सकता है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है – शूट मोड ऑन !
शो के हालिया ट्रैक में अरिजीत के किरदार निभा रहे अंकित सक्सेना रमन भल्ला को बिल्डिंग की छत से नीचे फेंक देते है। गिरने की वजह से रमन भल्ला का किरदार बुरी तरह घायल हो जाता है। रमन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया जाता है।
चेहरे पर बहुत ज्यादा चोट लगने की वजह से डॉक्टर रमन भल्ला की प्लास्टिक सर्जरी करते है और साथ ही सामान भल्ला का वोकल कोड भी बदलना पड़ता है जिस वजह से उनकी आवाज भी बदल जाएगी।
चैतन्य चौधरी के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर फैंस से मिली जुले रेस्पॉन्स मिल रहे है। आपको बता दें करण पटेल पिछले 6 साल से रमन भल्ला के किरदार को निभा रहे है। चैतन्य के लिए ये किरदार बेहद चुनौती वाला हो सकता है।

चैतन्य चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया , “मैं ‘ये है मोहब्बतें’ का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा हूं। बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रति मेरी बहुत सारी कृतज्ञता है, क्योंकि मैंने उनके साथ अपना करियर शुरू किया था। आज मेरा शूट का पहला दिन है, और मैं टीम के साथ काम करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं।” मुझे पता है कि तुलना होगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक मुझे रमन के रूप में स्वीकार करेंगे।



Download Android App
Download iOS App



