‘ये रिश्ता क्या कहलाता
है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। जी हां, इस खबर से टीवी
इंडस्ट्री पूरी तरह से शाक्ड है। किसी के लिए इस बात पर यकीन कर पाना बहुत ही कठीन
है। एक्ट्रेस के फैंस को ये खबर पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि
वैशाली लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही थी। अभी कुछ महीने पहले ही ‘भाभी
जी घर पर है’ से मशहूर एक्टर दीपेश भान की खबर से इंडस्ट्री अभी उभरा भी नहीं था।
अब इस खबर से इडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
वैशाली ठक्कर पिछले कुछ
समय से टीवी से दूर थी। एक्ट्रेस इंदौर में रह रही थी। इंदौर में वैशाली का
होमटॉउन है। वैशाली ने टीवी पर एक से बढ़कर एक हिट सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
एक्ट्रेस ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा ‘ससुराल सिमर का’, ‘सुपर सिस्टर्स‘, ‘विश या अमृत‘, ‘मनमहोनी 2‘ और ‘ये है आशिकी‘ में भी काम किया है। वहीं, वैशाली की मौत की
खबर सुनकर हर कोई दुखी है।
एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर दुनिया
को अलविदा कह दिया है। वैशाली के बॉडी को पुलिस से बरामद कर ली है। घटनास्थल से
पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में बताया गया है कि एक्ट्रेस ने लव लाइफ के
चलते इतना बड़ा कदम उठाया है। नोट में लिखा है कि आत्महत्या की वजह एक्ट्रस की
लवलाइफ है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है।
एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले
डेंटल सर्जन अभिनंदन सिंह हुंडल से सगाई की थी। वैशाली ठककर अपने मंगेतर संग जल्द
ही शादी करने वाली थी। लेकिन कोरोना महमारी के चलते एक्ट्रेस की शादी पोस्टपोन हो
गई थी। बता दें कि वैशाली शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कहना चाहती थी। एक्ट्रेस को
सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App






