Zakir Khan Health Issue: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान अपने ह्यूमरस अंदाज से लोगों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि उन्होनें कुछ समय पहले अनाउंस किया था कि वो कुछ सालों का ब्रेक ले रहे हैं और तभी से उनके फैंस काफी परेशान और दुखी दिखाई दे रहे थे. जिसके बाद कॉमेडियन ने खुद ही बताया था कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है वो बिलकुल ठीक है. लेकिन अब हाल ही में जाकिर खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख एक बार फिर से फैंस काफी परेशान होते दिखाई दिए हैं.
लीलावती अस्पताल में हैं जाकिर
दरअसल जाकिर खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ दिन पहले जाकिर खान के भाई अरबाज ने अपने रमजान व्लॉग में हॉस्पिटल की झलक दिखाई थी, जिसमें जाकिर खान अस्पताल की ड्रेस पहने नजर आए थे. वो इस दौरान इंडिया और इंग्लैंड का वर्ल्डकप सैमी फाइनल मैच देख रहे थे. बस यही वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोगों को कॉमेडियन की चिंता सताने लगी. वीडियो में अरबाज जाकिर से पूछते हैं कि अब कैसा लग रहा है, तो जाकिर जवाब में कहते हैं ‘अभी मैच फसा हुआ है.’
फैंस हुए परेशान

अरबाज के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. यूजर्स अब इस वीडियो पर कमेंट कर जाकिर की तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अरे जाकिर भाई को क्या हुआ’, तो वहीं एक अन्य यूजर ने उनके जल्दी से ठीक होने के लिए दुआ की है. इसी तरह से कई फैंस ने इस वीडियो पर जाकिर के लिए चिंता जाहिर की है.
जाकिर ने लिया था ब्रेक

बता दें कि कुछ समय पहले ही जाकिर खान ने अपने काम से थोड़ा ब्रेक लिया है. उन्होंने बताया कि वो करीब तीन से पांच साल का ब्रेक ले रहे हैं. वो इस समय अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने अपने हैदराबाद टूर के दौरान ये अनाउंसमेंट किया था. जिसके बाद कई लोगों ने उनकी तबीयत को लेकर अलग अलग तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी थी.
जिसे बाद में जाकिर ने क्लियर किया था और बताया था कि उनकी ऐसी कोई हेल्थ खराब नहीं है, उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं हुई है ये सब गलत है. लेकिन अब एक बार फिर से उनको अस्पताल में देखने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल उठने लगा है कि क्या कॉमेडियन सच में किसी बड़ी बीमारी से तो नहीं जूझ रहे?
Read More: Bollywood Divas का ये यंग समर बोल्ड लुक खड़े कर देगा आपके रोंगटे, देखें एक्ट्रेसेस के फैशन गोल्स























