मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 487.20 अंक या 0.60 प्रतिशत उछलकर 82,344.68 अंक और निफ्टी 167.35 अंक या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,342.75 अंक पर था।
बाजार में तेजी भरने का काम डिफेंस शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 6.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। डेटा पैटर्न्स, बीईएमएल, सोलार इंडस्ट्रीज और बीईएल सबसे ज्यादा बढ़ने वाले डिफेंस शेयर थे।
इसके अलावा, निफ्टी पीएसई 4.61 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 3.40 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.34 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटी 2.26 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 2.13 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.68 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।
दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी 0.71 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.22 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.26 प्रतिशत या 371.60 अंक की तेजी के साथ 16,790.95 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.66 प्रतिशत या 954.95 अंक की बढ़त के साथ 58,438.60 पर था।
बाजार के जानकारों ने कहा कि भारत में तेजी की वजह मंगलवार को भारत-ईयू के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है। इससे मेटल, फाइनेंशियल और ऑयलएंवगैस शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, ऑयलएंव गैस और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली देखी गई है। वैश्विक बाजारों में निवेशक अमेरिकी फेड के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। मोटे तौर पर ब्याज दरों में बदलाव होने की संभावना न के बराबर है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले सत्र में निवेशकों का फोकस फेड की ब्याज दरों पर कमेंट्री पर होगा।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.28 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 483.28 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,340.76 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 153.45 अंक या 0.61 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,328.85 पर था।
–आईएएनएस
एबीएस/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



