8th Pay Commission Consultation Vacancy : 8वें वेतन आयोग की चर्चा अब जोरों से होने लगी है। सरकारी नौकरी वाले इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि इसके लागू होने के बाद कितनी सैलरी बढ़ेगी, नया क्या होगा और किस तरफ के फायदे मिलने जा रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच हम आपके लिए नई जानकारी लेकर ये हैं।
यह जानकारी है नौकरी से संबंधित। दरअसल 8th Pay Commission ने एक वैकेंसी निकाली है. और इसके लिए करीब 1.80 लाख रुपए की सैलरी ऑफर की जा रही है. इस समय 8th Pay Commission का माहौल भी टाइट है तो आइए जानते हैं क्या है इसकी पूरी डिटेल.
कांट्रेक्ट बेस पर वैकेंसी
दरअसल, आठवें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट की वैकेंसी निकाली है. इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है. हालांकि यह नौकरी कॉन्ट्रैक बेसिस की होगी. इस नौकरी में फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों विकल्प शामिल है. अब सैलरी सुन कर इतना भी खुश न होइए। जरा जान तो लें इस पोस्ट के लिए क्या क्या खोजा जा रहा है एक कैंडिडेट में, आइए जानते हैं।
दरअसल यह हायरिंग आंठवें वेतन आयोग की रिसर्च टीम के लिए है. यानि यह काम खोजबीन का है। 8th वेतन आयोग अपने रिसर्च और एनालिसिस के लिए ऐसे उम्मीदवार तलाश रही है जो केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन से संबंधित सिफारिशें तैयार कर सके.
हालांकि यह कान्ट्रैक्ट बेस होगा तो इसकी समयविधि भी है। आठवें वेतन आयोग ने इसके लिए एक ज्ञापन जारी किया है जिसके मुताबिक कसंल्टेंट को एक तय समय के लिए हायर किया जाएगा. उम्मीदवार के लिए यह जरूरी होगा कि वे आयोग को बेहतर सेवाएं दे सकें और दिशा निर्देश के मुताबिक अपने कार्य को समय से पूरा कर सकें. यह कोई रूटीन काम नहीं होगा बल्कि रिसर्च और ऐनालिसिस का काम होगा.
कैसे होगा उम्मीदवार का चुनाव
इसमें सबसे पहले ये आवेदनों में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया होगी जिसे वेतन आयोग के अधिकारी चुनेंगे, इसके बाद अधिकारियों उम्मीदवार की आवेदनों की समीक्षा करेगी. इसके बाद इंटरव्यू किया जाएगा. कैंडिडेट फाइनल होने के बाद ही इस प्रक्रिया को बंद किया जाएगा.
आयोग के पास पूरा अधिकार होगा कि यह आवेदन को अस्वीकार करे। साथ ही सिलेक्शन के किसी भी चरण में वह आवेदन अस्वीकार कर सकती है।
इन पदों के लिए निकली है वैकेंसी
बता दें आयोग ने कुछ पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें सीनियर कंसल्टेंट, कसंल्टेंट और यंग प्रोफेशनल शामिल है. सीनियर कसंल्टेंट के लिए 5 वैकेंसी है इस पद के लिए 10 साल से अधिक का एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है. इसके लिए आयु सीमा 45 साल की है.
वहीं कसंल्टेंट के लिए भी 5 वैकेंसी है इसके लिए 6 साल से अधिक का अनुभव चाहिए साथ ही उम्र 40 साल के भीतर होनी चाहिए. यंग प्रोफेशनल की बात करें तो इसके लिए 10 वैकेंसी निकाली गई है. इसके लिए 4 साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए साथ ही इसकी उम्र सीमा 32 साल की है.
सैलेरी कितनी
सीनियर कंसल्टेंट
- फुल टाइम – 1.80 लाख रुपए
- पार्ट टाइम यानि 12 दिन – 90,000 रुपए
- 6 दिन – 45,000 रुपए
कसंल्टेंट
- फुल टाइम – 1.20 लाख रुपए
- पार्ट टाइम यानि 12 दिन – 60,000 रुपए
- 6 दिन – 30,000 रुपए
यंग प्रोफेशनल
- फुल टाइम – 90,000 रुपए
- पार्ट टाइम यानि 12 दिन – 45,000 रुपए
- 6 दिन – 22,500 रुपए
यह भी पढ़ें – US-ईरान तनाव से बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स खुलते ही 1600 अंक लुढ़का, निवेशकों में मचा हाहाकार






















