बेजल लेस डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़ सी लगी है हाल ही में इस बात की खबर है कि ओप्पो अपना नया सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन ओप्पो F5 को फिलिपीन्स में इस 26 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। मगर अब इस लॉन्च से पहले ही कंपनी ने घोषणा की है कि वो इस नए स्मार्टफोन को अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी जल्दी ही लॉन्च करेगी।
ओप्पो इस स्मार्टफोन को आने वाले समय में भारत समेत इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलिपीन्स, थाईलैंड और वियतनाम में लॉन्च करने वाली है। ओपो आमतौर पर सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पॉपुलर है।
स्मार्टफोन में बिना बेजल की डिस्प्ले तो होगी ही, लेकिन साथ ही इसमें सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। स्किन टोन और टाइप को पहचानने के लिए AI बेस्ड ब्यूटी रिकॉग्निशन यूज किया जाएगा।
इससे इमेज को ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसकी ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 होगा। जाहिर है यह कंपनी का पहला बेजल लेस डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा तो कंपनी इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अच्छा प्रोसेसर यूज कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 6GB रैम दिया जाएगा। इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी जाएगी। डुअल सिम होगा और माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
अलावा फोटोग्राफी के लिए इसके फ्रंट में डुअल कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। रियर कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा और यहां सिर्फ एक ही लेंस मिलेगा। इसकी बैटरी 4,000mAh की होने की खबरे हैं।


Download Android App
Download iOS App








