न्यूयॉर्क : अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के बारे में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गलत जानकारी देकर फंसे एलन मस्क की जगह रॉबिन डेनहॉम को कंपनी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डेनहॉम ऑस्ट्रेलिया की दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी टेलस्ट्रा कॉर्प में मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं और वह वर्ष 2014 से टेस्ला के नौ सदस्यीय निदेशक मंडल की स्वतंत्र निदेशक हैं। सुश्री डेनहॉम पहले टेलस्ट्रा में अपना छह माह का नोटिस पीरियड पूरा करेंगी।
उनकी नियुक्ति पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में हुई है। मस्क ने ट्वीट कर डेनहॉम को बधाई देते हुए कहा कि टीम में शामिल होने के लिए रॉबिन को बधाई। अमेरिका के सेक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के साथ इस मामले को निपटाने के लिये किये गये समझौते के तहत टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क को अध्यक्ष पद छोड़ना था।
एलन मस्क टेस्ला के चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे
कंपनी के पास इसके लिए 13 नवंबर तक का समय था। एसईसी के तहत गत सितंबर में किये समझौते के मुताबिक मस्क को अगले 45 दिनों में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना था और साथ ही वह अगले तीन साल तक अध्यक्ष नहीं बन पायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



