नई दिल्ली : स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की कंपनी अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस ने आज एक नयी श्रेणी विनश्योर शुरु की। कंपनी ने अपने इस स्वास्थ्य बीमा प्लान को हेल्थ वॉलेट का नाम दिया है। इसके अलावा कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
कंपनीके मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंटनी जैकब ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, यह ग्राहकों के ना केवल अस्पताल में दिखाने और भर्ती होने की मौजूदा जरुरतों को पूरा करेगा जो आम स्वास्थ्य बीमा में उपलब्ध नहीं होती हैं बल्कि यह बाद में इस पॉलिसी को जारी रखने के लिए इसकी वहनीयता को भी सुनिश्चित करेगा। इस पॉलिसी में ग्राहक के लिए एक अलग से रिजर्व बना कर रखा जाएगा जिसमें कई तरह के जेब से बाहर के खर्चे शामिल होंगे। इसमें बोलने की थेरेपी, दवाओं की खरीद, टीकाकरण, दांतों का इलाज, डायग्नोस्टिक परीक्षण, चश्मे, कॉन्टैक्ट लेंस और स्वास्थ्य उपकरणों इत्यादि की खरीद शामिल है।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



