आठ बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर दिसंबर 2019 में सुधर कर 1.3 प्रतिशत रही। यह सुधार मुख्य रूप से कोयला, उर्वरक और रिफाइनरी उद्योग के बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है। बुनियादी उद्योगों का उत्पादन इससे पहले, लगातार चार महीने से गिर रहा था। आलोच्य माह में बुनियादी उद्योग में वृद्धि लौटने के बावजूद यह दिसंबर 2018 की 2.1 प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले कम है।
आलोच्य महीने में कोयला, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद और उर्वरक उद्योग का उत्पादन बढ़ा लेकिन कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गयी। दिसंबर 2019 में इस्पात और सीमेंट क्षेत्रों के उत्पादन में वृद्धि हुई यह दर नरम होकर क्रमश: 1.9 प्रतिशत और 5.5 प्रतिशत रही। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर 0.2 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 4.8 प्रतिशत थी। इससे पहले, आठ बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर में लगातार चार महीने (अगस्त-नवंबर-2019) में गिरावट दर्ज की गयी थी।


Download Android App
Download iOS App



