BRICS Summit 2026 : 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय ‘ब्रिक्स भारत इनोवेट्स (BBI) एक्सपो’ की शुरुआत हुई। शिक्षा मंत्रालय द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस खास प्रदर्शनी में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों और रिसर्च पार्कों से उभरे स्टार्टअप्स की डीप-टेक नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य देश के स्टार्टअप्स को ग्लोबल बिसनेसमेन, इंवेस्टर्स और अनुसंधान संस्थानों से जोड़ना है। इस वर्ष जून में फ्रांस के नीस शहर में हुए कार्यक्रम से चुनी गई 37 शीर्ष डीप-टेक स्टार्टअप्स इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन कर रही हैं।
ग्लोबल नेटवर्किंग और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
यह एक्सपो भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” के तहत आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम के साथ शुरू हुए इस आयोजन से भारतीय स्टार्टअप्स को सदस्य देशों के प्रमुख सीईओ, निवेशकों और कारोबारियों से सीधे संवाद का अवसर मिल रहा है। इससे बिजनेस-टू-बिजनेस साझेदारियों और नई तकनीकों के हस्तांतरण के नए रास्ते खुलेंगे।
ब्रिक्स नेताओं के दौरे की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और ब्रिक्स देशों के शीर्ष नेताओं के इस एक्सपो में पहुंचने की संभावना है। FICCI, CII और ASSOCHAM के सहयोग से हो रही इस पहल से स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और कूटनीतिक विश्वसनीयता मिलेगी।
यह आयोजन शिक्षा क्षेत्र की प्राथमिकताओं, जैसे रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के विजन को आगे बढ़ाता है। इससे पहले अगस्त में भुवनेश्वर में आयोजित ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में भी इन प्राथमिकताओं पर सहमति बनी थी।
यह भी पढ़ें – Bank Strike Today: लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! कर्मचारियों की हड़ताल, जानें क्या है वजह


Download Android App
Download iOS App




