जयपुर में पत्थर से कुचलकर पत्नी और 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पति फरार

Summary :

राजस्थान के जयपुर स्थित करधनी इलाके के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां राहुल झा नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गीता (40) और तीन बेटियों नंदिनी, गिरीशा और राधिका (जिनकी उम्र 17 से 23 वर्ष के बीच बताई जा रही है) की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी।

राजस्थान के जयपुर की करधनी इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गोविंदपुरा क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश के पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

पत्थरों से कुचलकर पत्नी और बेटियों की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी राहुल झा ने घर में मौजूद पत्थरों से अपनी पत्नी गीता (40) और तीन बेटियों नंदिनी, गिरीशा और राधिका के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। तीन बेटियों की उम्र 17 से 23 साल के बीच बताई जा रही है। हत्या के बाद से आरोपी राहुल फरार है। घर के अंदर खून से सनी 4 लाशें मिलने से दहशत फैल गई है। इस हत्या के पीछे की वजह अभी पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

अलग-अलग कमरे में मिले शव

Jaipur Wife Three Daughters Murder
Jaipur Wife Three Daughters Murder (Image- Social Media)

जानकारी के मुताबिक पत्नी गीता का शव मकान की पहली मंजिल पर और तीन बेटियों के शव ग्राउंड प्लोर के 2 कमरों में मिले। आरोपी के पिता भी उन्हीं के साथ रहते थे, जब उन्होंने सुबह उठकर इधर-उधर खून देखा तो उन्होंने पड़ोसियों को बताया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के बाद मौके पहुंची करधनी थाना पुलिस ने घटनास्थल- पड़ताल की। इसके अलावा फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठे किए। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों गठित हैं। फिर आरोपी से पूछताछ के बाद ही साफ़ हो पाएगा की हत्या के पीछे की मुख्य वजह क्या है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।