Qazi Touqeer Bigg Boss 20: Arijit Singh ने जिसके लिए देखा पहली बार ‘Bigg Boss’, जानिए कौन है वो 20 साल पुराना रॉकस्टार

Summary :

'फेम गुरुकुल' के विजेता और फेमस सिंगर काजी तौकीर 'बिग बॉस 20' में अपनी अतरंगी एंट्री और हरकतों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। लगभग दो दशक बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले काजी को उनके पुराने साथी और बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। सलमान खान के इस रियलिटी शो में काजी का ड्रामा और अतरंगी स्टाइल दर्शकों का भरपूर एंटरटेन कर रहा है।

Qazi Touqeer Bigg Boss 20: रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20‘ इन दिनों छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचा रहा है। शो में रोज नए-नए ड्रामे, लड़ाइयां और एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है एक ऐसे चेहरे ने, जो करीब 20 साल बाद टीवी पर अपनी दूसरी पारी खेलने लौटा है। हम बात कर रहे हैं साल 2005 के फेमस सिंगिंग शो ‘फेम गुरुकुल‘ के पहले विनर काजी तौकीर की।

काजी तौकीर ने जैसे ही ‘बिग बॉस‘ के घर में कदम रखा, पुरानी यादें फिर से ताजा हो गईं। काजी का वही पुराना बेबाक अंदाज, अतरंगी हरकतें और कैमरे के सामने बिन बिंदास ड्रामा करना फैंस को खूब भा रहा है। सलमान खान के इस शो में काजी का अंदाज ही ऐसा है कि दर्शक उन्हें देखे बिना नहीं रह पा रहे हैं।

‘फेम गुरुकुल’ में तोड़ा था वोटिंग का रिकॉर्ड, कभी अरिजीत सिंह को भी दी थी मात

Qazi Touqeer Bigg Boss 20
Qazi Touqeer Bigg Boss 20 ( Source: Social Media)

आपको याद दिला दें कि साल 2005 में जब ‘फेम गुरुकुल‘ टीवी पर आया था, तो काजी तौकीर रातों-रात पूरे देश के चहेते बन गए थे। उस जमाने में न तो आज की तरह इंस्टाग्राम था और न ही वॉट्सऐप, फिर भी काजी को लोगों ने बेहिसाब वोट देकर जिताया था।

दिलचस्प बात यह है कि उसी शो में आज के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह भी एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। उस दौरान अरिजीत छठे नंबर पर बाहर हो गए थे और काजी तौकीर ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम की थी। भले ही अरिजीत शो न जीत पाए हों, लेकिन आज वो संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। हालांकि, दोनों के बीच की पुरानी दोस्ती आज भी वैसी की वैसी ही है।

जिगरी यार के लिए अरिजीत का खास संदेश – “काजी के लिए पहली बार देखूंगा Bigg Boss”

Arijit Singh Support Qazi Touqeer
Arijit Singh Support Qazi Touqeer ( Source: Social Media)

काजी की ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री होते ही उनके सबसे अच्छे दोस्त अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की। अरिजीत ने काजी को अपना ‘रॉकस्टार‘ बताते हुए कहा कि वो अपनी जिंदगी में पहली बार ‘बिग बॉस‘ देखने जा रहे हैं और इसकी इकलौती वजह उनके भाई जैसा दोस्त काजी तौकीर है।

अरिजीत के इस सपोर्ट ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फैंस कह रहे हैं कि सच्चा दोस्त वही होता है जो कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बाद भी पुराने दोस्तों को कभी नहीं भूलता। काजी ने भी बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स किए हैं, जिनमें फिल्म ‘फैंटम‘ का सुपरहिट गाना ‘अफगान जलेबी‘ भी शामिल है।

सलमान खान के शो में काजी की ‘अतरंगी हरकतें’, बोले- “मैं तो बस एक्टिंग कर रहा हूं”

‘बिग बॉस 20’ के घर में काजी तौकीर ने पहले ही हफ्ते से ऐसा माहौल बना दिया है कि हर कोई बस उन्हीं की चर्चा कर रहा है। अपनी कॉमिक टाइमिंग, अतरंगी अंदाज और बिन मांगे फुटेज लेने की कला से काजी दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। कभी वे बेवजह की ओवर-एक्टिंग करके घर वालों को परेशान करते हैं, तो कभी अचानक कैमरे के सामने जाकर खुलकर कबूल लेते हैं कि “मैं तो बस कंटेंट और ड्रामा देने के लिए एक्टिंग कर रहा

‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर काजी तौकीर पूरी तरह से छाए हुए हैं। कभी वे अचानक गाना गाने लगते हैं तो कभी अतरंगी अंदाज में दूसरे कंटेस्टेंट्स के मजे लेते हैं। शो में कई बार उन्हें रोस्ट भी किया जाता है, लेकिन काजी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

हाल ही में काजी ने कैमरे के सामने खुलकर कहा कि घर के अंदर जो भी अतरंगी चीजें वे कर रहे हैं, वह सब उनका एक्टिंग का पार्ट है। यानी काजी जानते हैं कि दर्शकों का ध्यान कैसे खींचना है। सलमान खान के सामने भी काजी का यह फनी अंदाज सबको खूब हंसा रहा है और यही वजह है कि नई पीढ़ी के लोग भी अब उनके फैन बन रहे हैं।

आने वाले एपिसोड्स में काजी और भी ज्यादा हाइलाइट होने वाले हैं। स्काउट ओपी (Scout OP), गिल्लू और आसिफ खान के साथ घर में जो हाथापाई और गहमागहमी का माहौल बना है, उसमें काजी आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। आगे के टास्क में काजी अपनी चालों से घर के पूरा खेल उलटने वाले हैं। एक तरफ वे खुद को निशाना बनने से बचाएंगे, तो दूसरी तरफ अपनी अजीबोगरीब रणनीतियों से बड़े-बड़े मजबूत कंटेस्टेंट्स को उकसाकर उनका आपा खोने पर मजबूर कर देंगे।

Read More: Big Boss 20 latest Promo: पहला कैप्टन बनते ही Young DSA ने दिखाया असली रूप, Kanika..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।