नई दिल्ली : लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सोमवार को भारतीय बाजार में जेड4 रोडस्टर का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली में शोरूम पर इसकी कीमत 64.9 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने जेड4 श्रृंखला के तहत दो इंजन विकल्प पेश किए है। यह एसड्राइव20आई और एम40आई हैं।
इसमें जेड4 एसड्राइव20आई की कीमत 64.9 लाख और जेड4 एम40आई की कीमत 78.9 लाख रुपये है। कंपनी के भारतीय परिचालन के अध्यक्ष हैंस क्रिश्चियन बेअर्टेल्स ने कहा कि यह बीएमडब्ल्यू जेड4 रोडस्टर कंपनी के लंबे इतिहास में एक दम नयी कड़ी है।


Download Android App
Download iOS App



