Coca Cola: कोका कोला का ऐलान- Maaza अगले दो साल में एक अरब डॉलर का ब्रांड होगा

Summary :

पेय पदार्थ कंपनी कोका कोला ने उम्मीद जताई है कि अगले दो वर्ष में जूस के उसके ब्रांड माजा का कारोबार एक अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।

पेय पदार्थ कंपनी कोका कोला ने उम्मीद जताई है कि अगले दो वर्ष में जूस के उसके ब्रांड माजा का कारोबार एक अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। उसने कहा कि कार्बनडाइऑक्साइड युक्त पेय पदार्थों के बाजार में रिलायंस रिटेल का उतरना उसके लिए चिंता का विषय नहीं है।
दरअसल, रिलायंस रिटेल ने कैंपा कोला का अधिग्रहण करके भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक के बाजार में उतरने का संकेत दिया है।
कोका कोला श्वेप्स और स्मार्टवॉटर जैसे महंगे ब्रांड में अपने कदम बढ़ा रही है। इसके अलावा मुद्रास्फीतिक चिंताओं के बीच वह छोटे पैक का दांव खेल रही है जिससे कि घर-घर पैठ बनाई जा सके।
थम्सअप को एक अरब डॉलर की ब्रांड बनाएगी कोका कोला, नए रूप में होगा पेश
कंपनी के अध्यक्ष (भारत एवं दक्षिण पश्चिम एशिया) संकेत राय ने मीडिया के साथ वार्ता में कहा कि मानसून अच्छा रहना, रोजगार बाजार में तेजी और बुनियादी ढांचे में सरकारी निवेश जैसे सकारात्मक कारकों के बूते उन्हें उम्मीद है कि ग्रामीण बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है।
कोका कोला ने पिछले हफ्ते बताया था उसका ब्रांड ‘स्प्राइट’ भारतीय बाजार में एक अरब डॉलर का ब्रांड बन गया है। कंपनी को उम्मीद थी कि माजा भी 2023 में एक अरब डॉलर का ब्रांड हो जाएगा लेकिन 2022 में आम के दाम बढ़ने से ऐसा हो नहीं सका और अब कंपनी को उम्मीद है दो साल में माजा भी एक अरब डॉलर के ब्रांड की श्रेणी में आ जाएगा। इस वर्ष जनवरी में कोका कोला ने कहा था कि उसका भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड थम्सअप 2021 में एक अरब डॉलर का ब्रांड बन गया था।
Maaza To Be A Billion Dollar Brand In The Next Two Years Coca-Cola | Coca- Cola: कोका कोला ने कहा - 99kanoon
राय ने कहा, ‘‘हमारी इच्छा है कि माजा भी एक अरब डॉलर का ब्रांड बन जाए लेकिन हो सकता है कि इसमें समय लगे और अगले साल तक ऐसा नहीं हो पाए। आम का गूदा महंगा हो जाने से यह अगले साल संभवत: नहीं हो पाएगा लेकिन 2024 में ऐसा होना चाहिए।’’ उन्होंने बताया कि माजा के मौजूदा कारोबार का आकार इस वर्ष के अंत तक 4,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये के बीच होगा। भारत कोका कोला के लिए विश्व का पांचवां सबसे बड़ा बाजार है।

Desk Team